आगरालीक्स… आगरा के लोग शुगर की बीमारी, यानी मधुमेह, जिसे डायबिटीज भी कहते हैं इसे लेकर आशंकित हैं। एक छोटी सी जांच से मधुमेह का पता चल सकता है और इस बीमारी से बचा भी जा सकता है। इसे लेकर लायंस क्लब आफ आगरा संगिनी द्वारा बंसल क्लीनिक सांई की तकीया पर मधुमेह जागरूकता कैंप लगाया गया। मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील बंसल ने बीमारी की रोकथाम और इलाज को लेकर जागरूक किया। सामाजिक कार्यकर्ता डीएन दुबे ने लोगों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के टिप्स दिए। अध्यक्ष छवि अग्रवाल ने कहा कि जिन परिवारों में मधुमेह रोगी हैं वे विशेष ध्यान रखे। सचिव नेहा माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष रजनी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।