आगरालीक्स… आगरा में 16 अप्रैल की शाम से शराब के ठेके, बीयर शॉप बंद हो जाएंगी और 18 अप्रैल तक दुकानें बंद रहेंगी। होटल और रेस्टोरेंट में भी शराब और बीयर नहीं मिल सकेगी। इसे लेकर सख्त आदेश जारी किए गए हैं।
आगरा में दूसरी चरण में 18 अप्रैल को मतदान होना है, आगरा सुरक्षित और फतेहपुर सीकरी सीट के लिए मतदान होगा। चुनाव आयोग के निर्देश पर 48 घंटे पहले शराब के ठेके, बीयर बार को बंद करने के निर्देश दिए हैं। डीएम एनजी रवि कुमार द्वारा जारी किए गए आदेश में 16 अप्रैल की शाम छह बजे से 48 घंटे यानी 18 अप्रैल की शाम तक जिले के सभी देशी, अंग्रेजी शराब के ठेके, बीयर बार बंद रहेंगी। इसका उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
23 मई को बंद रहेंगे ठेके
इसी तरह से 23 मई को मतगणना होनी है, इस दौरान भी जिले के सभी देशी, अंग्रेजी शराब के ठेके और बीयर बार बंद रहेंगे। होटल और रेस्टोरेंट में भी बीयर और शराब नहीं दी जाएगी।