नई दिल्लीलीक्स…(6 July 2021 News) रात तीन बजे तक बार और रेस्तरां में मिलेगी शराब. दुकानें भी होंगी एयरकंडीशन, नहीं लगानी पड़ेगी लाइन. बियर भी मिलेगी ताजा
एयरकंडीशन स्टोर बनेंगी मॉडल शॉप
दिल्ली सरकार ने नई आबकारी नीति तैयार की है. इस नीति के तहत अब शराब खरीदने के लिए लोगों को दुकानों के बाहर लंबी लाइनों में खड़ा होना नहीं पड़ेगा और न ही पसीने में शराब के लिए इंतजार करना होगा, क्योंकि अब शराब की दुकानें केवल मॉडल शॉप तक ही सीमित नहीं रहेंगी बल्कि उन्हें एयरकंडीशन स्टोर के रूप में तैयार किया जाएगा. जहां आराम से बैठक ग्राहक अपनी पसंद की शराब खरीद सकेंगे.अक्सर देखा जाता है कि शराब खरीदने के लिए लोगों को दुकान के बाहर लाइन में खड़ा होना पड़ जाता है लेकिन अब दिल्ली की सभी शराब की दुकानें एयरकंडीशन स्टोर में तब्दील हो रही हैं. ये दुकानें बड़ी—बड़ी होंगी और यहां से शराब प्रेमी अपनी सुविधा के अनुसार ब्रांड खरीद सकेंगे.
शराब प्रेमियों को मिलेगी वॉक इन सुविधा
इस नीति के तहत अब शराब केंद्र ग्राहकों को वॉकइन की सुविधा देंगे. इसे विशेष रूप से डिजाइन किया जाएगा और जो ग्राहकों के हिसाब से होगा. शराब प्रेमियों को बाहर या फुटपाथ पर भीड़ लगाने या काउंटर से शराब खरीदने की अनुमति नहीं होगी. हर कस्टमर को स्टोर में एंट्री दी जाएगी और पूरे परिसर को एयरकंडीशन किया जाएगा. यहां दरवाजे भी कांच के बनाए जाएंगे. सिक्योरिटी के हिसाब से स्टोर के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे होंगे.
तीन बजे तक रेस्तरां—बार में मिलेगी शराब, ताजा बियर मिलेगी
नई आबकारी नीति के तहत दिल्ली में अब माइक्रोब्रेवरी के तहत अपनी बोतल में ताजी बीयर भी ले सकेंगे. इससे माइक्रोब्रेवरीज नीति को बढ़ावा मिलेगा. इस नीति के तहत ताजी बियर बनाने के लिए कंपनी के लाइसेंसधारी बार, होटल, रेस्तरां इसकी बिक्री कर सकेंगे. इनके पास शराब परोसने का लाइसेंस होगा. इसके अलावा रात को तीन बजे तक बार, रेस्तरां और क्लब में लोगों को शराब मिल सकेगी. इससे सरकार को राजस्व में लाभ प्राप्त होगा.