आगरालीक्स…(6 July 2021 Mathura News) शराब की दुकान में घुस गए चोर. 4 लाख की शराब और 45 हजार रुपये कैश कर दिया पार…सीसीटीवी में दिखे बदमाश
आगरा मंडल के मथुरा जिले में सोमवार रात चोरों ने एक शराब की दुकान को निशाना बना लिया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चोर दुकान के अंदर से 4 लाख रुपये की शराब और 45 हजार रुपये कैश चोरी कर ले गए. सुबह जानकारी होने पर पुलिस पहुंची. सीसीटीवी में चार चोर दुकान के अंदर चोरी करते हुए दिखाई दिए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मथुरा जिले के राधाकुंड छटीकरा मार्ग पर एक अंग्रेजी शराब की दुकान है. यह दुकान सनीता शर्माके नाम से रजिस्टर्ड है. बताया जाता है कि रात करीब ढाई बजे चार नकाबपोश बदमाश यहां पहुंचे. उनके हाथ में लोहे की रॉड थी. जिससे उन्होंने दुकान का शटर तोड़ दिया और दुकान के अंदर घुस गए. चोर यहां से विभिन्न ब्रांडों की शराब और दुकान में रखी नकदी लेकर भाग गए. दुकान मालिक के अनुसार चोर दुकान के अंदर से 50 पेटी शराब और 45 हजार रुपये कैश चोरी कर ले गए हैं. शरबा की कीमत 4 लाख रुपये से अधिक बताई गई है. सुबह घटना की जानकारी हुई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि सीसीटीवी फुटेज में चार बदमाश दिखाई दे रहे हैं, वो नकाब बांधे हुए हैं. फुटेज की मदद से जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा.