आगरालीक्स…आगरा में कोरोना के पांच नए केस आए हैं, इससे कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढकर 875 पहुंच गई है। तीन महिला, एक बजुर्ग सहित पांच कोरोना संक्रमित मिले हैं, कोरोना के 72 मरीज ही भर्ती हैं।
आगरा में बुधवार को कोरोना के पांच नए केस आए हैं, इसमें से बोदला सिकंदरा रोड निवासी 35 साल की महिला मरीज को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था, इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला अस्पताल के पास रहने वाले 70 साल के मरीज को आपरेशन कराना था, उन्होंने कोरोना की जांच कराई। इसमें कोरोना पॉजिटिव आया है। सदर क्षेत्र की 18 साल की युवती को एसएन में भर्ती किया गया, इसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। कोरोना के दो अन्य केस पालीवाल पार्क क्षेत्र स्थित 35 साल के मरीज और 45 साल के बल्केश्वर न्यू आगरा निवासी महिला मरीज हैं। इस तरह पांच नए केस आने से कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढकर 875 पहुंच गई है।
9 मरीज डिस्चार्ज, 72 का चल रहा इलाज
बुधवार को कोरोना के नौ मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज किए गए, इस तरह कोरोना पॉजिटिव 875 में से 72 मरीज ही भर्ती हैं, इनका इलाज चल रहा है। इस तरह मरीजों के ठीक होने का प्रतिशत 88 पहुंच गया है।
36 कंटेनमेंट जोन हुए बंद
कोरोना पॉजिटिव मरीज आने के बाद उस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाता है, मरीजों के ठीक होने के बाद उसे कंटेनमेंट जोन की सूची से हटा देते हैं, इस तरह 36 कंटेनमेंट जोन बंद किए जा चुके हैं। कुछ नए केस आए हैं, इससे पांच और कंटेनमेंट जोन बने हैं, अब 36 कंटेनमेंट जोन हैं।