आगरालीक्स …आगरा में आंधी आने के साथ बूंदाबांदी हुई, कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश से हलक सुखाने वाली गर्मी से राहत मिल गई है। जाने आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम, क्या है मौसम विभाग का अनुमान।
आगरा में धूप और लू का कई दिनों से प्रकोप चल रहा है, लोग परेशान हैं, धूप इतनी तेज है कि घर में एसी और कूलर बंद करने पर पसीने में नहा रहे हैं। रात को भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। लेकिन बुधवार दोपहर में मौसम बदल गया, दोपहर 1 बजे के आंधी चलने लगी, दोपहर 2 .30 बजे बादल छाए गए और बारिश हुई, शहीद नगर, एमजी रोड, दयालबाग, सिकंदरा क्षेत्र में 10 से 15 मिनट तक बारिश के बाद बादल छाए गए। इससे तापमान भी गिर गया है, अभी तक 46 डिग्री से अधिक तापमान था लेकिन बूंदाबांदी के बाद तापमान 44.6 डिग्री तक पहुंच गया।
29 और 30 मई को बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि बादल छाने के साथ बारिश होगी, 29 मई को बारिश हो सकती है साथ ही आंधी आने की भी आशंका है। इसी तरह से 30 मई को भी बारिश हो सकती है। इससे तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।
आईएमडी का अनुमान
28-May 28.0 45.0 Heat Wave
29-May 26.0 43.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
30-May 26.0 42.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
31-May 25.0 41.0 Mainly Clear sky
01-Jun 26.0 41.0 Mainly Clear sky
02-Jun 26.0 42.0 Mainly Clear sky