आगरालीक्स.. आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट का रिमोट से बटन दबाकर पीएम नरेंद्र मोदी ने शिलान्यास किया, कहा आगरा देश का सातवां शहर जहां मेट्रो शुरू हो रही है।
सोमवार को दिल्ली से पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रिमोर्ट का बटन दबाकर आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया, इसके साथ ही टीडीआई माल के सामने बनने जा रहे पहले मेट्रो स्टेशन का कार्य शुरू करने के लिए बटन दबाया।
आगरा 21 वीं सदी के साथ कदमताल करने को तैयार
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आगरा ऐतिहासिक शहर है अब आगरा मेट्रो के साथ आगरा 21 वीं सदी के साथ कदमताल करने को तैयार है। पीएम मोदी ने कहा कि आगरा के स्मार्ट बनाने के लिए पहले से ही एक हजार करोड के प्रोजेक्ट चल रहे हैं, 2019 में एकीक्रत कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम आगरा में शुरू किया गया था।
आगरा के युवा बढ रहे आगे
पीएम मोदी ने कहा कि आगरा मेट्रो से आगरा में विकास तेजी से बढेगा, उन्होंने कहा कि आगरा जैसे छोटे शहरों के युवा तेजी से आगे बढ रहे हैं और आत्मनिर्भर बन रहे हैं, आगरा में डेयरी और फूड प्रोसेसिंग के लिए बहुत संभावनाएं हैं।
लोकल टूरिज्म को मिलेगा बढावा
पीएम मोदी ने कहा कि आगरा में पर्यटन की तमाम संभावनाएं हैं, लोकल टूरिज्म को भी बढावा दिया जाना है इसके लिए वोकल होना पडेगा। उन्होंने कहा कि जैसे जैसे कोरोना की स्थित सुधरेगी, टूरिज्म की स्थिति में भी सुधार आएगा। पहले ही तुलना में आज बेहतर काम हो रहा है।
बिजली से लेकर मोबाइल फोन और लोन हुआ सस्ता
आम लोगों की बुनियादी सुविधाओं पर भी ध्यान दिया ज रहा है, बिजली से लेर मोबाइल फोन और लोन सस्ता हुआ है। ठेल वालों को भी लोन दिया जा रहा है। आगरा से आवास योजना की शुरूआत की गई, अब तक 12 लाख से ज्यादा लोगों को मकान मिल चुके हैं।
चुनाव के नतीजों में झलक रहा है विश्वास
हैदराबाद निकाय चुनाव में मिली भाजपा को जीत का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव के नतीजों में विश्वास झलक रहा है, इससे और काम करने की हिम्मत मिल रही है। नए काम जनता के विश्वास से पूरे हो रहे हैं।
कोरोना के टीके का इंतजार
पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के टीके का इंतजार है, लेकिन अब ज्यादा देर नहीं लगेगी, संक्रमण से बचाव के लिए कोई कमी नहीं आनी चाहिए। मास्क और दो गज की दूरी बहुत जरूरी है।