आगरालीक्स.. आगरा मेट्रो के शिलान्यास कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह आगरा के पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए नया युग है। इन्वेस्ट यूपी, इन्वेस्ट इंडिया से निवेश बढेगा।
सोमवार को पीएसी मैदान में 8390 करोड की आगरा मेट्रो परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगरा की जनसंख्या 26 लाख है, साथ ही लाखों की संख्या में देशी विदेशी पर्यटक आगरा आते हैं। लेकिन अभी तक आगरा में पर्यावरण के अनुकूल पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं था। यूपी का माहौल अच्छा हो रहा है, इन्वेस्ट यूपी इन्वेंट इंडिया से निवेश बढेगा। उन्होंने मेट्रो के लिए आगरावासियों को बधाई दी।