फिरोजाबादलीक्स…लाइव एनकाउंटर, ट्रेन से जा रहे बदमाशों की पुलिस ने की घेराबंदी. बदमाश ट्रेन से उतरकर स्कूल में घुसे. आधा घंटे तक चलीं गोलियां…एसओजी के दो जवान घायल, दोनों बदमाश ढेर…
शुक्रवार सुबह गाजियाबाद से झारखंड जा रही संबलपुर एक्सप्रेस में इटावा में बड़ी लूट करने वाले दो बदमाश जा रहे थे. एसओजी ने मुखबिर की सूचना पर शिकोहाबाद स्टेशन पर ट्रेन की घेराबंदी कर ली. अपने को पुलिस के बीच घिरा देख बदमाश ट्रेन से उतरे और फायरिंग करते हुए नगला कन्हई गांव में जा घुसे. पीछे—पीछे सादा वर्दी में एसओजी के जवान भी आ गए.स्कूल में घुसे बदमाश
गांव में घुसने के बाद बदमाश प्राथमिक विद्यालय नेम खेरिया में घुस गए. उस समय स्कूल में कक्षाएं चल रही थीं. एक शिक्षक सत्यपाल सिंह कक्षा दो के करीब 8 बच्चों को स्कूल परिसर में बैठाकर पढ़ा रहे थे. बदमाश अचानक एक बदमाश अचानक वहां पहुंच गया. शिक्षक सत्यपाल कुछ समझ नहीं पाए और उनहोंने बदमाश से पूछा कि क्या है. बदमाश ने कुछ नहीं कहा. इस पर शिक्षक ने बदमाश को वहां से जाने के लिए कहा. बदमाश बिना किसी को नुकसान किए स्कूल की दीवार फांदकर वहां से भाग गया.
पीछा करते हुए सादा कपड़ों में पहुंचे चार पुलिसकर्मी
स्कूल शिक्षक अभी भी कुछ समझ नहीं पाए, तभी वहां सादा कपड़ों में चार पुलिसकर्मी आए. एक बदमाश दीवार फांदकर चला गया जिसके पीछे दो पुलिसकर्मी दौड़ पड़े. तभी दूसरा बदमाश भी स्कूल में घुसकर कुछ देर उनके पास खड़ा रहा. शिक्षक ने उसे भी बाहर जाने के लिए कहा तो वह भी मेन गेट से बाहर निकल गया.
एसओजी टीम ने इसके बाद दोनों बदमाशों को घेर लिया. करीब आधा घंटे तक दोनों ओर से फायरिंग हुई. बदमाशों की फायरिंग में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए तो वहीं जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से दोनों बदमाश ढेर हो गए. बदमाशों की पहचान इटावा में रहने वालीे सुमित और अंकित उर्फ सीपू के रूप में हुई. घटना के दौरान स्कूल में मौजूद शिक्षक और बच्चे सुरक्षित रहे. एसओजी के दो सिपाही डेविड चौहान और पुष्पेंद्र चौधरी को गोली लगी है. दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया. यहां एसओजी जवान डेविड की हालत गंभीर होने पर उनहें आगरा रेफर किया गया है.
लूट की वारदात को दिया था अंजाम
पुलिस के अनुसार 3 जुलाई को तीन बदमाशों ने मिलकर इटावा की फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाले एक डॉक्टर के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था. इसमें एक बदमाश को पुलिस ने घटना के कुछ घंटे बाद ही पकड़ लिया था. दो बदमाशों की तलाश की जा रही थी.