आगरालीक्स…… आगरा में इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा का सीएम योगी आदित्यनाथ ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
मंगलवार दोपहर 11. 30 बजे पीएम बेंजामिन नेतन्याहू पत्नी सारा सहित प्रतिनिधि मंडल के साथ आगरा के खेरिया हवाई अडेड पर पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। यहां से वे ओबेरॉय अमर विलास पहुंचे।
एक घंटा ताजमहल में रहेंगे पीएम बेंजामिन नेतन्याहू
पीएम बेंजामिन नेतन्याहू पत्नी सारा सहित अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ करीब एक घंटा ताजमहल में रहेंगे, इससे पहले सुबह 10. 30 बजे से दोपहर 12. 30 बजे तक ताजमहल में आम पर्यटकों का प्रवेश बंद रहेगा। ताजमहल का दीदार करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ पीएम पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ लंच करेंगे, इसके बाद दोपहर तीन बजे खेरिया एयरपोर्ट से उन्हें दिल्ली के लिए विदा करेंगे। वे खुद आगरा से लखनउ के लिए चले जाएंगे।
देरी से पहुंचे इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू
इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू पत्नी सारा सहित प्रतिनिधिमंडल के साथ सुबह 10 45 बजे आगरा के खेरिया हवाई अडडे पर पहुंचना था लेकिन वे देर से पहुंचे।
ये है प्रस्तावित कार्यक्रम
10.45 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर आगमन
11.10 बजे होटल अमर विलास
11.20 बजे ताजमहल भ्रमण
12.30 बजे होटल अमर विलास वापसी
1.00 बजे सीएम योगी के साथ लंच
2.30 बजे होटल से खरिया हवाई अड्डा के लिए प्रस्थान
3.00 बजे खेरिया हवाई अड्डे से दिल्ली को उड़ान
एएनआई का टिवीट
Israel Prime Minister Benjamin Netanyahu and wife Sara in Agra, received by CM Yogi Adityanath. #NetanyahuInIndia pic.twitter.com/fjgBHpGno4
— ANI UP (@ANINewsUP) January 16, 2018