आगरालीक्स……दोस्ती और मोहब्बत में हाथ थाम कर चलने से प्यार परवान चढता है। इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम नरेंद्र मोदी से दोस्ती के लिए हाथ बढाया तो ताजमहल के दीदार में अपनी पत्नी का हाथ थामे रहे। उन्होंने डायना बेंच पर भी पत्नी सारा का हाथ पकडकर फोटो कराए।
मंगलवार दोपहर में इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू अपनी पत्नी सारा का हाथ थामे ताजमहल का दीदार करने के लिए चले, उन्होंने मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार किया। आगरा में इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा का जोरदार स्वागत हुआ।मयूर न्रत्य को देख वे गदगद हो गए, कलाकारों की तरफ देखा, उन्होंने नमस्ते की। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कडी सुरक्षा के साथ ही ताजमहल आम पर्यटकों के लिए बंद।
मंगलवार दोपहर 11 30 बजे पीएम बेंजामिन नेतन्याहू पत्नी सारा सहित प्रतिनिधि मंडल के साथ आगरा के खेरिया हवाई अडेड पर पहुंचे। होटल ओबेरॉय अमर विलास में सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया।

देरी से पहुंचे इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू
इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू पत्नी सारा सहित प्रतिनिधिमंडल के साथ सुबह 10 45 बजे आगरा के खेरिया हवाई अडडे पर पहुंचना था लेकिन वे देर से पहुंचे।
एक घंटा ताजमहल में रहेंगे पीएम बेंजामिन नेतन्याहू

पीएम बेंजामिन नेतन्याहू पत्नी सारा सहित अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ करीब एक घंटा ताजमहल में रहेंगे, इससे पहले सुबह 10. 30 बजे से दोपहर 12. 30 बजे तक ताजमहल में आम पर्यटकों का प्रवेश बंद रहेगा। ताजमहल का दीदार करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ पीएम पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ लंच करेंगे, इसके बाद दोपहर तीन बजे खेरिया एयरपोर्ट से उन्हें दिल्ली के लिए विदा करेंगे। वे खुद आगरा से लखनउ के लिए चले जाएंगे।
Agraleaks.com TV Video
ये है प्रस्तावित कार्यक्रम
10.45 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर आगमन
11.10 बजे होटल अमर विलास
11.20 बजे ताजमहल भ्रमण
12.30 बजे होटल अमर विलास वापसी
1.00 बजे सीएम योगी के साथ लंच
2.30 बजे होटल से खरिया हवाई अड्डा के लिए प्रस्थान
3.00 बजे खेरिया हवाई अड्डे से दिल्ली को उड़ान