आगरालीक्स… आगरा में पंचायत चुनाव में छिटपुट हिंसा के बीच रिकॉर्ड 71.61 % मतदान हुआ है, मतपेटिकाएं लूटने के बाद दो बूथों पर पुनर्मतदान होगा।
आगरा में गुरुवार को जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र और ग्राम पंचायत सदस्य और प्रधान पद के लिए सुबह से ही 3407 बूथों पर मतदान शुरू हो गया। इन बूथों पर 20 लाख 29 हजार मतदाताओं को वोट डालने थे। शाम छह बजे तक मतदान हुआ, कुछ बूथों पर छह बजे भी लाइन लगी हुई थी। जिले में रिकॉर्ड 71.61 % मतदान हुआ है।
मतपेटिकाएं लूटी, दो बूथों पर पुनर्मतदान
फतेहाबाद की रिहावली बूथ पर दो प्रत्याशियों के समर्थन आमने सामने आए गए और मारपीट हो गई। इसके बाद एक पक्ष के लोग मतपेटिकाएं लूट ले गए। पुलिस ने आठ आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। इसके साथ ही जगनेर की चंदसोरा बूथ पर भी शिकायत मिलने के बाद मतदान निरस्त कर दिया गया। डीएम प्रभु एन सिंह ने फतेहाबाद की रिहावली और जगनेर की चंदसोरा बूथ पर पुनर्मतान कराने की जानकारी दी है।

मतदान के लिए रहा उत्साह
मतदान करने के लिए उत्साह दिखाई दिया,महिलाओं ने भी मतदान में बढ चढकर हिस्सा लिया, घूंघट में पहुंची महिलाओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही बडी संख्या में बुजुर्गों ने भी मतदान किया।