आगरालीक्स …आगरा उत्तर विधानसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने नामांकन किया, भाजपा, सपा और कांग्रेस के बीच शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला, देखे क्या रहा हाल, वीडियो के लिए क्लिक करें।
आगरा में 10 अप्रैल को उत्तर सीट से भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग की हार्ट अटैक से मौत के बाद खाली सीट पर 19 मई को मतदान होना है। सोमवार को नामांकन की अंतिम तिथि पर प्रमुख दलों के प्रत्याशी नामांकन कर रहे हैं। सबसे पहले कांग्रेस प्रत्याशी रणवीर शर्मा अपने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन किया। इसके बाद सपा प्रत्याशी सूरज शर्मा जुलूस के साथ नामांकन करने पहुंचे, सूरज शर्मा ने एमबीए किया है और पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा के बेटे हैं।
भाजपा प्रत्याशी जुलूस के साथ पहुंचे कलक्ट्रेट
भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल
भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल वाल्मीकी वाटिका से जुलूस के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे, उनके साथ बडी संख्या में समर्थक जुलूस में शामिल हुए। उन्होंने आगरा उत्तर सीट के उपचुनाव के लिए नामांकन किया।
सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन
कलक्ट्रेट में नामांकन का सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक चलेगा। इस दौरान स्कूलों में छुट्टी का समय भी होगा। इसके चलते एमजी रोड पर निकलने वाले लोग वैकल्पिक मार्गो का भी प्रयोग करके जाम से बच सकते हैं।
यह रहेगा इंतजाम
जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने भी पूरी तैयारी कर रखी है। प्रत्याशियों के समर्थकों के वाहनों को साईं की तकिया पर बैप्टिस्ट स्कूल, जीआइसी मैदान और आगरा कॉलेज मैदान पर रोक दिया जाएगा। एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार के अनुसार जाम नहीं लगे इसके पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।