आगरालीक्स …आगरा आए 46 साल के कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपनी पत्नी सोफी ग्रेगोरियर और बच्चे जैवियर, एल्गा ग्रेस मार्गरेट, हैड्रिएन के साथ ताजमहल का दीदार किया, उन्होंने ताजमहल और फैमिली के साथ फोटो कराए।
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टूडो रविवार सुबह खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचे, यहां से वे ताजमहल आएंगे और ताजमहल का दीदार करने के बाद शिल्पग्राम पहुंचेंगे। वहां से मथुरा चले जाएंगे, मथुरा में वे चुरमुरा हाथी संरक्षण केंद्र पहुंचेंगे।
वीडियो
दो घंटे बंद रहा ताजमहल
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रडो के ताजमहल विजिट के लिए सुबह 9.40 से 11ह.40 तक ताजमहल के प्रवेश द्वार आम पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे। ताजमहल की तीनों टिकट खिड़कियां 8.40 पर बंद कर दी गईं।
विरासत में मिली है राजनीति, महिलाओं के पसंदीदा
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो महिलाओं के पसंदीदा नेता हैं। दुनिया के इकलौते प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने अपने हाथों में टैटू गुदवाया हुआ है. वे आम लोगों की तरह ही कनाडा की सड़कों पर पैदल देखे जा सकते हैं.
बिना किसी तामझाम के, बिना किसी सुरक्षा के कनाडा की बसों में सफ़र करते हैं. ऊपर की तस्वीर में जस्टिन ट्रूडो ब्रिटिश अभिनेत्री एमा वॉटसन के साथ दिखाई दे रहे हैं.