Wednesday , 2 September 2026
Home बिगलीक्स Businessman murdered by wife lover in Agra
बिगलीक्स

Businessman murdered by wife lover in Agra

206

आगरालीक्स… आगरा में कारोबारी की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई, दो साल पहले शादी हुई थी, कारोबारी की पत्नी का प्रेमी घर आता था। हत्या के बाद दोनों कारोबारी की संपत्ति और 25 लाख रुपये हडपना चाहते थे। पुलिस ने कारोबारी की हत्या करने पर उसे अरेस्ट कर लिया।
आगरा के मधु नगर निवासी कृष्णा बाबू गोयल (42) पुत्र राम अवतार गोयल की इटौरा, मलपुरा में स्टील रेलिंग लगाने का कारोबार है। भाई अवनीश कुमार भी दुकान पर बैठता है। उनकी शादी 14 फरवरी 2016 को बेवर, मैनपुरी निवासी प्रतिभा से हुई थी। उनकी नौ महीने की बेटी राधिका है। मूलरूप से फिरोजाबाद के मक्खनपुर स्थित गला मई निवासी बिल्डिंग ठेकेदार ऋषि की प्रतिभा से दोस्ती थी। ऋषि के चाचा बेवर में रहते हैं। उसका वहां आना-जाना रहता था। इसी बीच प्रतिभा से मिलता रहा। प्रतिभा की शादी कारोबारी क्रष्णा से होने के बाद वह उसके घर आने लगा, उससे भी उसकी दोस्ती हो गई।
13 को हत्या नहीं कर सके तो 14 फरवरी को मार दिया
इंस्पेक्टर थाना सदर नरेंद्र कुमार ने बताया कि कृष्णा बाबू ने कुछ दिन पहले जमीन बेची थी। उसे 25 लाख रुपये मिले थे। प्रतिभाऔर ऋषि रुपये हड़पना चाहते थे। ऋषि ने रायभा निवासी मजदूर पवन और आटो चालक टिल्लू से संपर्क किया। उनके साथ प्लानिंग की कि कारोबारी को अगवा कर 25 लाख रुपये मिलेंगे। इसमें से उन्हें भी पांच-पांच लाख रुपये दे देंगे।
कारोबारी को प्लानिंग से 13 फरवरी को बुलाया। मगर, भीड़भाड़ होने की वजह से हत्या करने में सफल नहीं हो सके। 14 फरवरी को फिर से फोन करके बुलाया। उसे रायभा में ले गए। जंगल में पवन ने साइट दिखाने के बहाने बुलाया। इसके बाद ऋषि और टिल्लू ने कृष्णा बाबू के सिर में डंडे से कनपटी और सिर पर प्रहार करके हत्या कर दी। इसे बाद शव को छोड़कर भाग आए। पवन कारोबारी की बाइक को भी ले गया। पवन पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
शनिवार सुबह उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया। बाद में पुलिस ने ऋषि और प्रतिभा को भी गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर उदयराज सिंह ने बताया कि मृतक कारोबारी की पत्नी प्रतिभा के आरोपी ठेकेदार ऋषि से प्रेम संबंध थे। इसी के चलते पत्नी ने उसकी हत्या कराई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather: ‘Yellow alert’ for heavy rain is in place until September 6…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज बारिश ने जमकर भिगोया. 6 सितंबर तक भारी बारिश...

बिगलीक्स

Accident News: Horrific accident involving a truck and bus on the Agra-Firozabad highway; 18 passengers injured.

फिरोजाबादलीक्स…आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर ट्रक और रोडवेज बस में भीषण एक्सीडेंट. मच गई...

बिगलीक्स

Agra News Live: Shops on Drain demolish by Nagar Nigam Team Agra

आगरालीक्स …आगरा में नाले में दुकान के समा जाने से बुजुर्ग महिला...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Video, Uttar Pradesh Sindhi Academy, Lucknow, and International Sindhi Samaj Organization (Women’s Wing) celebrated the grand festival of Teejri in Agra

आगरालीक्स…आगरा में टीजड़ी पर्व पर सिंधी संस्कृति और समृद्ध विरासत की अनूठी...

error: Content is protected !!