आगरालीक्स...आगरा के राजा की मंडी में हादसे का लाइव वीडियो. खुले मेनहॉल में गिरे बाइक सवार पति पत्नी. कई बार हादसे का कारण बन चुका है ये मेनहॉल
आगरा की राजा की मंडी में एक मेनहॉल काफी समय से हादसे का कारण बना हुआ है. आज बुधवार को भी एक बाइक सवार पति पत्नी इस कोर्नर पर बने मेनहॉल में बाइक सहित गिर गए. दोनों के चोट भी आई हैं. गनीमत रही कि आसपास के लोगों ने उन्हें सुरक्षित निकाल लिया. स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इस मेनहॉल में बाइक सवारों के गिरने का यह कोई नया हादसा नहीं है. इससे पहले भी कई बार यहां हादसे हो चुके हैं. 10 दिन पहले एक अधिकारी की पत्नी भी इसमें गिरने से बची थी. मेनहॉल को इसके बाद ढक दिया गया था लेकिन कुछ ही दिन में उसका ढक्कर फिर से टूट गया. स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इसकी शिकायत पार्षद से भी की गई है. नगर निगम को भी कई बार इसकी शिकायत जा चुकी हैं.