आगरालीक्स…आगरा में बदलते मौसम के बीच दो दिन बाद तेज बारिश और आंधी के आसार. मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट.
आगरा का मौसम धीरे धीरे बदल रहा है. दिन में तेज धूप हो रही है तो वहीं रात के समय मौसम ठंडा हो रहा है. उमसभरी गर्मी बरकरार है. हाल ये है कि दोपहर के समय तो एसी चल रहे हैंं लेकिन देर रात को पंखे की हवा भी ठंडी हो रही है. इसका असर तापमान पर भी है. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश के आसार हैं. शुक्रवार और शनिवार को तेज आंधी के साथ ही बारिश भी हो सकती है. इसके कारण मौसम फिर से बदल सकता है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 23/09/26) 35.5
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 23/09/26) 24.7
Departure from Normal(oC) 0.3