News @ 1 pm on 1 february
नईदिल्लीलीक्स… कश्मीर में सर्दी का रिकार्ड टूटा, म्यांमार में तख्ता पलट के बाद सैनिक शासन लागू, तेज रफ्तार गाड़ी पलटने से दस मरे समेत देश-विदेश की अब तक की खबरें।
कश्मीर में नलों का पानी जमा
इस वर्ष देशभर में सर्दी नये कीर्तीमान स्थापित कर रही है। जनवरी महीने के आखिरी दिन कश्मीर में चिल्लाई कलां की आखिरी रात सर्दी का 30 साल का रिकार्ड टूट गया। कश्मीर में कल तापमान -8.8 डिग्री रहा। इससे पहले 1991 में जनवरी में सबसे कम -11.3 डिग्री रहा था। सर्दी का आलम यह है कि कश्मीर के 90 फीसदी घरों में नलों का पानी जम गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में राज्य के कई इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना है।
तेज रफ्तार ने ली 10 लोगों की जान
ओडिशा के कोरापुट में रविवार देर रात सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना एक तेज रफ्तार गाड़ी के पलटने से हुई। दुर्घटना में मरने वालों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं। ये सभी यात्री ओडिशा के सिंधिगुडा गांव से छत्तीसगढ़ जा रहे थे। दुर्घटना में घायल 15 लोगों क उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
म्यांमार में तख्ता पलट, आंग सू रासत में
पड़ोसी देश म्यांमार मे तख्ता पलट हो गया है। म्यांमार की नेता आंग सान सू की और राष्ट्रपति बिन क्यिंट को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही देश में एक साल के लिए इमरजेंसी लागू कर दी गई है। म्यामांर टीवी के अनुसार सेना द्वारा एक साल के लिए देश को नियंत्रण में ले लिया गया है तथा अब सत्ता का नियंत्रण सेना के कमांडर इन चीफ आंग व्हाइंग के हाथों आ गया है।
तेजस लड़ाकू और तेज होगा
भारत की वायुसेना अगले साल और मजबूत होने जा रही है। स्वदेशी मल्टीरोल कॉम्बेट लड़ाकू जेट तेजस मार्क- 2 को बनाना शुरू कर किया जाएगा। इसके बाद साल 2023 में इसके हाईस्पीड ट्रायल होंगे। यह जानकारी इस विमान को बनाने वाली हिन्दुस्तान एयरो नोटिक्स ने दी है।