आगरालीक्स ..आगरा में आचार संहिता का उल्लंघन होने पर हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। 20 मार्च तक वोटर लिस्ट में नाम भी शामिल कराया जा सकता है।
आगरा में 18 अप्रैल को मतदान होना है, आचार संहिता लागू कर दी गई है। इसका उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। आचार संहिता का कोई उल्लंघन करता है तो आप भी शिकायत कर सकते हैं, शिकायत करने के लिए हेल्प लाइन नंबर 1950 जारी किया गया है।
20 मार्च तक मतदाता सूची में संशोधन
अभी 20 मार्च तक मतदाता सूची में संशोधन कराया जा सकता है, इसके बाद कोई बदलाव नहीं होगा।
एसएमएस से जाने अपना नाम
वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं यह भी जान सकते हैं। इसके लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है, टोल फ्री नंबर 1095 पर एसएमएस कर लोग मतदाता सूची में अपना नाम जान सकते हैं।