नईदिल्लीलीक्स.. आम चुनाव की घोषणा, आचार संहिता लगी, जानें कितने चरण में होंगे चुनाव। General Election 2024
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को विज्ञान भवन में प्रेसवार्ता में बताया कि 96.8 करोड़ मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे, इससे पहले 2019 के चुनाव में 89.6 करोड़ मतदाता थे। इसमें 18 से 19 साल के 1.84 करोड़ मतदाता हैं,
85 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग घर से ही मतदान करेंगे, उन्हें फार्म 12 डी उनके घर पर उपलब्ध कराया जाएगा, नामांकन के साथ ही फार्म की उपलब्धता की जाएगी। हालांकि, अधिकांश बुजुर्ग बूथ पर आकर मतदान करना चाहते हैं।
राजनैतिक दलों को बताना पड़ेगा कि क्रिमनल बैकग्राउंड के प्रत्याशी को क्यों उतारना पड़ा, इसके साथ ही प्रत्याशी, जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हैं उन्हें न्यूजपेपरों में तीन बार विज्ञापन देकर दर्ज मुकदमों की जानकारी देनी होगी।
हर जिले में एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, इस कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। जिनके खिलाफ गैर जमानती वारंट हैं और हिस्ट्रीशीटर हैं उन पर पुलिस एक्शन कर रही है।