नईदिल्लीलीक्स…लोकसभा चुनाव 2024 में वोटों की गिनती जारी है। अब तक के रुझानों के मुताबिक भाजपा नेतृत्व गठबंधन एनडीए बहुमत तक पहुंच जाएगा लेकिन इंडिया गठबंधन 225 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
रुझानों में भाजपा के एनडीए गठबंधन को बहुमत
देश की 543 सीटों से अब तक के मिले रुझानों के मुताबिक भाजपा नेतृत्व गठबंधन को एनडीए 280 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं।
इंडिया गठबंधन से मिल रही है कड़ी टक्कर
कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को 225 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। इंडिया गठबंधन 295 सीटें मिलने की उम्मीद लगाए बैठा है। शाम तक देश में किसकी सरकार बनेगी, इसकी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।