यूपीलीक्स…यूपी में लोकसभा चुनाव 2024 के अब तक के रुझानों में भाजपा-सपा में कांटे की टक्कर। बसपा को झटका। जानें कौन कितनी सीटों पर आगे
भाजपा 36 और सपा 33 सीटों पर आगे
यूपी में लोकसभा की 80 सीटों के अब तक मिले रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को समाजवादी पार्टी से कड़ी टक्कर मिली है। अब तक के रुझानों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी 36 सीटे लेकर आगे बनी हुई है, वहीं समाजवादी पार्टी 33 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
लोकदल को भी फायदा, बसपा को झटका
लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल को भी फायदा हुआ है, वह अपनी मिली दो लोकसभा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि बसपा को झटका लगा है, वह अभी किसी सीट पर बढ़त नहीं बनाए हुए है, बल्कि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एक सीट पर बढ़त हासिल की है।