आगरालीक्स… आगरा में लोकसभा चुनाव द्वितीय चरण में होगा, होंगे, आगरा की दोनों सीटों के लिए 26 मार्च तक नामांकन होगा और 18 अप्रैल को मतदान होगा, 33 लाख मतदाता हैं। 23 मई को परिणाम घोषित होंगे।
यह है चुनाव कार्यक्रम
आगरा और फतेहपुर सीकरी सीट
अधिसूचना जारी की जाएगी 19 मार्च
नामांकन की अंतिम तिथि 26 मार्च
नामांकन पत्र की जांच 27 मार्च
नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 28 मार्च
मतदान की तिथि 18 अप्रैल
परिणाम 23 मई
इसके साथ ही चुनाव आचार संहिता लग जाएगी, नए प्रोजेक्ट के उदघाटन और शिलान्यास के साथ ही नए कार्यों पर रोक लगा दी जाएगी। शहर में नेताओं द्वारा लगाए गए होर्डिंग हटा दिए जाएंगे।
आगरा में लोकसभा चुनाव की दो सीटें हैं, आगरा सुरक्षित सीट और फतेहपुर सीकरी सीट, पिछले चुनाव में आगरा सुरक्षित सीट से भाजपा से सांसद राम शंकर कठेरिया और फतेहपुर सीकरी सीट से भाजपा से सांसद चौधरी बाबूलाल ने चुनाव जीता था। दूसरे नंबर पर बसपा की पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय और बसपा के कुंवर चंद वकील रहे थे। इस बार बसपा और सपा और रालोद का गठबंधन हुआ है, आगरा की इन दोनों सीटों पर भाजपा और बसपा का मुकाबला है।
अभी प्रत्याशी नहीं हुए घोषित
भाजपा ने अभी दोनों सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं, इन दोनों सीटों पर भाजपा से कौन प्रत्याशी होगा, वर्तमान सांसद को ही टिकट दिया जाएगा या कोई ना चेहरा सामने आएगा, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है
कांग्रेस भी पीछे
कांग्रेस में भी गठबंधन की बात चल रही थी लेकिन कांग्रेस अकेले ही चुनाव लडेगी, प्रत्याशी कौन होगा, यह भी स्पष्ट नहीं है
बसपा के प्रत्याशी कर रहे प्रचार
प्रत्याशी के मामले में बसपा सबसे आगे है, बसपा ने प्रभारी घोषित किए हैं, ये ही प्रत्याशी हैं। आगरा सीट से मनोज सोनी और फतेहपुर सीकरी सीट से सीमा उपाध्याय को प्रत्याशी बनाया गया है।