आगरालीक्स.. आगरा, फतेहपुर सीकरी, मथुरा, फिरोजाबाद सहित ब्रज की आठ लोकसभा सीटों के नतीजे 48 घंटे बाद आने लगेंगे, 4 जून को मतगणना के लिए हर विधानसभा में 14-14 टेबल लगेंगी।
4 जून को मतगणना होगी, आगरा सीट की मतगणना मंडी समिति और फतेहपुर सीकरी सीट की खेरागढ़ मंडी समिति पर होगी। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो जाएगी, पहले डाक मतपत्रों क गणना होगी। आगरा सुरक्षित सीट पर प्रत्येक विधानसभावार 14-14 कुल 56 टेबल तथा डाक मतपत्रों की गणना हेतु 14 टेबल लगेंगी जलेसर विधानसभा की मतगणना जनपद एटा में संपन्न होगी। इसी प्रकार फतेहपुर सीकरी-19 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना हेतु 14-14 कुल 70 टेबल लगाई जाएंगी तथा 14 टेबल डाक मतपत्रों हेतु स्थापित होंगी। गणना की प्रक्रिया को देखने के लिए प्रत्येक प्रत्याशी विधानसभावार 15-15 मतगणना अभिकर्ता एवं डाक मतपत्रों की गणना हेतु मेजों के अनुसार 14- 14 मतगणना अभिकर्ता अनुमन्य होंगे।
सांसद, मंत्री नहीं बनेंगे अभिकर्ता
सांसद, मंत्री, विधायक तथा सरकारी सुरक्षा प्राप्त आदि व्यक्ति मतगणना अभिकर्ता नहीं बनेंगे, मतगणना की प्रक्रिया को देखने के लिए प्रत्येक प्रत्याशी विधानसभावार 15-15 मतगणना अभिकर्ता एवं डाक मतपत्रों की गणना हेतु मेजों के अनुसार 14- 14 मतगणना अभिकर्ता अनुमन्य होंगे। समस्त प्रत्याशी मतगणना स्थलों पर अपने गणना अभिकर्ताओं को खानपान व्यवस्था हेतु एक एक वाहन अनुमन्य होगा जिसका प्रयोग 09 से 10 बजे तथा 01से 02 बजे के बीच कर सकते हैं.
सभी प्रत्याशी अपने हस्ताक्षर से चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित,प्रपत्र -18 पर अपने मतगणना अभिकर्ताओं के नाम प्रत्येक अभिकर्ता के 03 फोटो सहित 01 जून शाम 05 बजे तक जिला सेवा योजन कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम में जमा करेंगे, जिलाधिकारी ने बताया कि सभी के अलग अलग रंग के पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। मतगणना स्थल चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार किसी को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी, मतगणना सुबह 08 बजे प्रारंभ होगी, सर्व प्रथम डाक मतपत्रों में शामिल ईटीवीपी की स्कैनिंग कर डाक मतपत्रों की गिनती होगी।