नईदिल्लीलीक्स… अरुणाचल प्रदेश में भाजपा और सिक्किम में सिक्कम क्रांतिकारी मोर्चा बहुमत की ओर विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है.।
अरुणाचल में भाजपा 43 सीटों पर आगे
अरुणाचल प्रदेश विधानसभा की 60 में से 58 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं, यहां बीजेपी ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। ताजा रुझानों में बीजेपी 43 सीटों पर आगे है। वहीं एनपीपी 6, कांग्रेस 0 और अन्य दल 9 सीटों पर आगे हैं।
सिक्कम क्रांतिकारी पार्टी 32 में से 31 सीटों पर आगे
सिक्किम में बहुमत के आंकड़े को सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने पार कर लिया है। प्रदेश की 32 सीटों के रुझान आ चुके हैं, सत्ताधारी 31 सीटों पर आगे है जबकि एक सीट पर एसडीएफ आगे है। सिक्कम क्रांतिकारी मोर्चा के नेता एवं सीएम तमांग रेनॉक दो सीटों पर चुनाव लडे हैं और दोनों पर आगे चल रहे हैं।