आगरालीक्स ..( Agra Election News ) .आगरा में जुलूस के साथ नामांकन करने पहुंचे प्रत्याशी, जानें कितने नामांकन हुए, नामांकन पत्र किसने खरीदे और कलक्ट्रेट में प्रवेश पर नोंकझोक, नामांकन करने के बाद बोले भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल, वीडियो।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनूप कुमार के अनुसार सोमवार को लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के तीसरे चरण में 07 मई को सम्पन्न हाने वाले निर्वाचन हेतु कलेक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया के द्वितीय दिन कुल नौ नामांकन पत्र विभिन्न राजनैतिक दलों व अन्य प्रत्याशियों द्वारा खरीदे गए। इसमें से लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 18-आगरा (सुरक्षित) के लिए चार नामांकन पत्र और लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 19-फतेहपुर सीकरी के लिए पांच नामांकन पत्र खरीदे गए।
भाजपा प्रत्याशी ने दो सेट में जमा किया नामांकन पत्र
आगरा सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल ने दो सेट में नामांकन पत्र जमा कराया। वे वाल्मीकि वाटिका सुभाष पार्क से जुलूस के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। जगह जगह पुष्प वर्षा की गई, कलक्ट्रेट में प्रवेश को लेकर नोंकझोक भी हुई।
भाजपा विधायक ने निर्दलीय नामांकन किया नामांकन
फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे रामेश्वर चौधरी ने निर्दलीय फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से नामांकन किया, उनके साथ उनके पिता भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल भी कलक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद जीआसी मैदान में सभा की, भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल ने कहा कि भाजपा राजकुमार चाहर को हटा दे और किसी अन्य को प्रत्याशी बनाए तो वे रामेश्वर चौधरी नामांकन वापस ले लेगा।
98 बार हसनूराम आंबेडकरी ने किया नामांकन
फतेहपुर सीकरी से हसनूराम आंबेडकरी ने नामांकन किया, यह उनका किसी भी चुनाव में 98 वां नामांकन था वे 100 चुनाव लड़कर रिकार्ड बनाना चाहते हैं।
19 अप्रैल तक नामांकन
आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल तक नामांकन किए जाएंगे, 17 अप्रैल को अवकाश रहेगा। ऐसे में अब तीन दिन नामांकन के लिए हैं।
22 अप्रैल तक नाम वापसी
नाम निर्देशनों की जांच हेतु दिनांक 20-04-2024 (शनिवार), नाम वापसी हेतु अन्तिम दिनांक 22-04-2024ः (सोमवार), मतदान का दिनांक 07-05-2024 (मंगलवार), मतगणना का दिनांक 04-06-2024 (मंगलवार) तथा दिनांक 06-06-2024 (बृहस्पतिवार), जिसके पूर्व निर्वाचन पूर्ण कर लिया जायेगा।