Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Lord’s doors will open for devotees from tomorrow, see the guidelines in news#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Lord’s doors will open for devotees from tomorrow, see the guidelines in news#agranews

180

आगरालीक्स…(31 May 2021 Agra) कल से मथुरा के बांके बिहारी जी भी भक्तों को देंगे दर्शन तो आगरा में चारों कोनों पर महादेव के पट भी खुलेंगे. रखना होगा इतना सा ध्यान

प्रदेश सरकार के आहृवान पर कल से आगरा—मथुरा के धार्मिक स्थल भी खुल जाएंगे. करीब एक महीने बाद भक्त अपने आराध्य के दर्शनों के लिए मंदिर जा सकेंगे और उनके दर्शन कर सकेंगे. आगरा और मथुरा में कई प्राचीन और विश्वप्रसिद्ध मंदिर हैं. मथुरा जहां कृष्ण नगरी के नाम से विख्यात है तो वहीं आगरा में महादेव के अनेकों रूप हैं. ऐसे में कल भक्त भगवान के दर्शन को जा सकते हैं, बस उन्हें इतना सा ध्यान रखना होगा कि वो मास्क पहनकर जाएं और भीड़ न लगाएं. आगरालीक्स पर जानते हैं कि आखिर मंदिरों में किन नियमों के साथ भक्त अपने भगवान के दर्शन कर सकते हैं:—

आगरा के प्राचीन कैलाश महादेव

आगरा के शिवालयों में ये रहेगी व्यवस्था
आगरा के सभी पांचों शिवालयों, सिकंदरा स्थित कैलाश महादेव, बल्केश्वर स्थित बल्केश्वर महादेव, राजपुर चुंगी स्थित राजेश्वर मंदिर, शाहगंज स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर और रावतपाड़ा स्थित मनकामेश्वर मंदिर खुल जाएंगे. इन मंदिरों में एक जून से भक्त नियमों के अनुसार महादेव के दर्शन कर सकेंगे. मंदिर परिसर में घुसने से पहले मास्क जरूर होना चाहिए. इसके अलावा एक बार में पांच लोगों के ही दर्शन करने की अनुमति मिलेगी. आगरा के मनकामेश्वर महादेव मंदिर के महंत योगेशपुरी जी ने बताया कि सुबह 7 बजे से श्रीनाथ जी दरबार प्रांगण निकास द्वार से प्रवेश रहेगा. श्रद्धालु मास्क पहनकर, सर ढंककर, उचित दूरी का पालन कर दर्शन लाभ प्राप्त कर सकते हैं. बाबा मन: कामेश्वर नाथ जी के गर्भगृह में प्रवेश निषेध रहेगा. इसके अलावा आगरा के और भी कई प्राचीन मंदिरों में भी यही व्यवस्था रहेगी.

मथुरा के बांके बिहारी जी के दर्शन को आनलाइन पंजीकरण
मंगलवार से भक्त ठा. बांकेबिहारी के दर्शन कर सकेंगे. कर्फ्यू में मिली छूट के अनुसार ही दर्शन के समय में बदलाव किया गया है. इसके अलावा श्रद्धालु को आनलाइन पंजीकरण कराएंगे. आनलाइन पंजीकरण कराने के बाद आधारकार्ड साथ लाना होगा. इसके बाद ही दर्शन मिल सकेंगे. बाकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक उमेश सारस्वत ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि एक जून से श्रद्धालुओं के लिए मंदिर खोल दिया जाएगा. शाम 6.30 बजे के बाद श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा. शनिवार व रविवार को वीकंड लाकडाउन के चलते श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी. बांकेबिहारी के दर्शन के लिए श्रद्धालु ttps://darshan.yatradham.org/shreebankebihari temple.html पर आनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.

जन्मभूमि के भी होंगे दर्शन
कल से भक्त मथुरा स्थित कृष्ण जन्मभूमि के भी दर्शन कर सकेंगे. मंदिर में दर्शनों की टाइमिंग भी निर्धारित की गई है. सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक और शाम 3.30 से 6.30 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे. प्रबंध-समिति के वरिष्ठ सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि श्रद्धालुओं को मास्क पहनकर आना होगा. इसके अलावा शारीरिक दूरी का पालन करना होगा. उनके लिए थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजिंग आदि की व्यवस्थाएं कर ली गई हैं.

दो जून से द्वारिकाधीश के होंगे दर्शन
मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में श्रद्धालु कल से दर्शन नहीं कर सकेंगे. भगवान के दर्शनो के लिए इन्हें एक दिन और इंतजार करना होगा. दो जून से द्वारकाधीश मंदिर भक्तों के लिए खुल सकेगा. मीडिया प्रभारी एड. राकेश तिवारी ने बताया कि दो झांकी सुबह और दो झांकी शाम को खुलेंगी. पहली झांकी सुबह 8.15 से 8.45 तक, दूसरी झांकी 10.15 से 11 बजे तक खुलेंगी. शाम 4.45 से 5.15 तक और 6.15 से सात बजे तक दर्शन हो सकेंगे. श्रद्धालु मंदिर में परिक्रमा नहीं कर सकेंगे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

error: Content is protected !!