आगरालीक्स…ताजमहल पर घुटने के बल बैठकर रोड्रिगो लोपेज ने यील से कहा—विल यू मैरी मी…पढ़िए इस मैक्सिकन कपल की प्रेम कहानी.
ताजमहल को विश्व की सबसे खूबसूरत स्मारक कहा जाता है. इसे मोहब्बत की निशानी भी कहा जाता है. नाम में भी इसके ताज है और ये ताजमहल प्रेम करने वालों को काफी पसंद आता है. यही कारण है कि देश दुनिया के कोने—कोने से हजारों लोग रोजाना ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा आते हैं. वे ताजमहल की खूबसूरती में इस कद्र खो जाते हैं कि उसे वाह ताज कहना नहीं भूलते. लोग ताज के साथ अपनी खूबसूरत यादों को भी ले जाते हैं. ऐसा ही कुछ किया मैक्सिको के रहने वाले रोड्रिगो लोपेज ने. जिन्होंने भारतीय परिधान में अपनी प्रेमिका यील को ताज के साये में शादी के लिए प्रपोज किया. यील ने भी अपने इस लवर के इस खूबसूरत प्रपोज को तुरंत स्वीकार किया और ताज के साये में दोनों एक हो गए.
छह साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद प्रपोज
रोड्रिगो लोपेज मैक्सिको के रहने वाले हैं और वे यहां ताजमहल अपनी गर्लफ्रेंड यील फाल्कन के साथ घूमने आए थे. दोनों यहां इंडियन कल्चरल ड्रेस में पहुंचे. ताजमहल में एंट्री करने के बाद रोड्रिगो ने घुटनों के बल बैठकर यील को शादी के लिए प्रपोज लिया. यील ने भी इसे तुरंत स्वीकार किया और इसके बाद दोनों ने ताजमहल में फोटो सेशन भी कराया. रोड्रिगो अमेरिकन कंपनी में जॉब करते हैं और वह यील के साथ छह साल से रिलेशनशिप में हैं. रोड्रिगो अपने प्यार और यील से शादी के लिए ताजमहल को ही बेस्ट मानते थे और इसीलिए उन्होंने ताजमहल को चुना. वे ये काम दो साल पहले करना चाहते थे लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण उनका प्लान नहीं बन पाया. यील को भी यकीन नहीं था कि रोड्रिगो का कुछ ऐसा प्रपोज करने का प्लान भी है. उन्होंने कहा कि अब वे वापस अपने देश जाएंगे और वहां जाकर शादी करेंगे.
- 21 November 2022 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Love propose in tajmahal
- Love Story in Agra: Rodrigo Lopez proposes to Yeel in front of the Taj Mahal – 'Will you marry me'...#agranews
- Proposed in front of tajmahal
