..,…,ताजमहल के साए में प्रेमी युगल ने गले की नस काटकर सुसाइड करने की कोशिश की। बुधवार को ताज नेचर वाक् में न्यू आगरा निवासी शबनम और देहरादून निवासी राजीव ने पहले अपने हाथ की नस काट ली। इसके बाद एक दूसरे के गले की नस काट ली। शबनम के गले में राजीव ने चुन्नी बांध दी जिससे खून रुक जाए। वे एक दूसरे को पकड़कर नेचर वाक में बैठ गए। शबनम और राजीव अलग अलग धर्म के हैं। खून से लथपथ प्रेमी युगल को एसएन में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी हुई हैं।

Leave a comment