आगरालीक्स(13th September 2021)… आगरा में फिर से शुरू हुई लो फ्लोर सिटी बस सेवा. जानिए कहां से चलेगी बस और एसी का किराया.
दिव्यांगों और बुजुर्गों को हो रही थी दिक्कत
आगरा में काफी समय बाद लो फ्लोर सिटी बस सेवा फिर से शुरू की गई है। इससे पहले अनलॉक होते ही सिटी बस सेवा शुरू की गई थी। लेकिन दिव्यांगों, बुजुर्गों को चढ़ने में दिक्कत होती थी। इधर एमजी रोड पर आॅटो प्रतिबंधित हैं। इसको देखते हुए लो फ्लोर सिटी बस सेवा फिर से शुरू की गई है। इसके बाद अब दिव्यांगों, बुजुर्गों और महिलाओं को कोई परेशानी नहीं होगी। वह आसानी से बस में चढ़ सकेंगे।

भगवान टॉकीज से आगरा कैंट तक चलेंगी
आगरा—मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के एमडी मनोज कुमार ने बताया कि चार बसों की शुरुआत हुई है। सोमवार से बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि एसी बस में भी साधारण बस का किराया ही लिया जाएगा। अभी इसका संचालन भगवान टॉकीज से आगरा कैंट के लिए शुरू किया गया है। मंगलवार को और चार बसें और शुरू की जाएंगी। इसके बाद लोगों को दिक्कत नहीं होगी।