नईदिल्लीलीक्स… उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर के भक्तों के लिए खुशखबरी है। महाकाल के दर्शन का समय बढ़ा दिया गया है। अब एक घंटे ज्यादा दर्शन देंगे महाकालेश्वर।

कलेक्टर ने समीक्षा के बाद लिया निर्णय
महाकालेश्वर के भक्त अब मंदिर के गर्भगृह में एक घंटा ज्यादा दर्शन कर सकेंगे। उज्जैन के कलेक्टर ने महाकाल मंदिर दर्शन की व्यवस्था की समीक्षा की और उसके बाद गर्भगृह का समय एक घंटा बढ़ा दिया।
अब यह रहेगा समय
महाकाल के भक्त दोपहर एक से चार बजे के स्थान पर दोपहर 12:30 से 4:30 बजे तक गर्भगृह में जाकर दर्शन कर सकेंगे।
दर्शन के लिए नई व्यवस्था महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए समीक्षा के बाद नई व्यवस्था भी लागू की गई है। शीघ्र दर्शन करने के इच्छुक भक्तों को 250 रुपये का ऑनलाइन टिकट बुक करना होगा। इसके तहत कुछ विशिष्ट लोगों को छोड़कर शीघ्र दर्शन करने वालों के लिए भस्म आरती की तर्ज पर 250 रुपये का शीघ्र दर्शन टिकट ऑनलाइन कर दिया गया