प्रयागराजलीक्स…. महाकुंभ हादसे में मरने वाले और घायलों की सूची की गई जारी, आज सीएम भी पहुंच सकते हैं महाकुंभ, मुख्य सचिव और डीजीपी जांच के बाद आज सौंपेंगे रिपोर्ट। ( Mahakumbh Update : List of 30 died & Injured#Pragraj )
मंगलवार की देर रात एक से दो बजे के बीच में संगम घाट के पास भीड़ का दबाव बढ़ने पर बैरिकेड टूट गए, इससे बेकाबू हुई भीड़ ने संगम घाट के पास सो रहे लोगों को चपेट में ले लिया। इसमें 30 की मौत हो गई, 60 घायल हुए, इसमें से 36 का इलाज चल रहा है। मरने वालों के परिजनों को 25 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की गई है। न्यायमूर्ति हर्ष कुमार, पूर्व डीजी वीके गुप्ता और रिटायर आईएएस डीके सिंह सहित तीन सदस्यीय कमेटी जांच के लिए गठित की है।
मुख्य सचिव और डीजीपी आज सौंपेंगे रिपोर्ट
महाकुंभ हादसे की जांच के लिए मुख्य सचिव और डीजीपी गुरुवार को प्रयागराज पहुंचेंगे और अपनी रिपोर्ट सीएम योगी आदित्यनाथ को देंगे। इसके साथ ही सीएम भी गुरुवार को महाकुंभ पहुंच सकते हैं वे वसंत पंचमी को लेकर तैयारियों का जायजा लेंगे।
इनकी हुई मौत
मनित्रा देवी(50) पत्नी फूलचंद्र विश्वकर्मा निवासी सरायममरेज प्रयागराज , बासुंती पोद्दार(61) पत्नी रविंद्रनाथ पोद्दार निवासी टॉलीगंज, कोलकाता , राजरानी देवी(60) पत्नी जगरूप यादव निवासी सोसुना, थाना गोह, जनपद औरंगाबाद बिहार ,गुलाबी देवी(73) पत्नी बिहारी यादव निवासी रामविशनपुर, देहपुरी, सुपौल बिहार ,शिवराज गुप्ता(64) निवासी झारखंड, अवध शर्मा(65) निवासी अज्ञात, गुलइचा देवी(60) निवासी अज्ञात , एक मृतक की पहचान बराक घाटी के हैलाकांडी जिले के नीतिरंजन रॉय के रूप में हुई है। चार मृतक कर्नाटक के बेलगावी के हैं।
ये हुए घायल
विमला देवी(65) पत्नी प्रेम कुमार निवासी परसपुर, जनपद गोंडा nशीला सोनी (66) निवासी छतरपुर, मप्र nगुड़िया पांडेय निवासी औरैया गुड़िया का बेटा nनगीना देवी (56)पत्नी कृपाशंकर मिश्रा निवासी आवास विकास झूंसी