आगरालीक्स …Agra News : आगरा में 70 साल से अधिक आयु के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। बिना पंजीकरण संचालित अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ( Agra News : Aayushman Card for 70 year above #Agra )
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में निर्देशित किया गया कि 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी पात्र लाभार्थियों के शतप्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने, संबंध अस्पतालों के गेट पर आयुष्मान कार्ड पर इलाज हेतु पूरा प्रोटोकॉल लिखने, जनपद में अपंजीकृत अस्पतालों के विरुद्ध बृहद अभियान चलाने, पोस्टमार्टम गृह पर 24 घंटे डॉक्टर की तैनाती करने तथा पुरानी निष्प्रयोज्य फतेहाबाद तहसील परिसर के स्थान पर सरकारी अस्पताल की स्थापना हेतु प्रस्ताव भेजे जाने के निर्देश दिए। बैठक में आगरा पेयजल आपूर्ति योजना का विभिन्न चरणों की समीक्षा की गई तथा जनवरी 2026 तक नियत समय सीमा में कार्य पूर्ण करने को संबंधित को निर्देशित किया गया। तथा हर घर जल योजना में सड़क तथा गलियों की खुदाई कर रीस्टोर की शिकायत पर सभी खोदी गई सड़कों के संतुष्टिपूर्ण रीस्टोर करने के बाद ही आगे की प्रकिया करने के निर्देश दिए गए। नगरीय पेयजल की समीक्षा में जहां पानी की टंकी बनी है उनकी टेस्टिंग करने, सभी स्वीकृत सीवर लाइन के कार्य को गुणवत्तापूर्ण संपन्न करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा की गई तथा सभी सरकारी भवनों को आच्छादित करने तथा योजना का प्रचार प्रसार कर सोलर ऊर्जा को अधिक बढ़ावा देने के निर्देश दिए पीओ नेडा ने बताया कि विकास भवन को पीएम सूर्यघर योजना से आच्छादित किया गया है तथा इस माह का बिल माइनस में आया है इस पर बैठक में सभी जनप्रतिनिधिगण ने उक्त योजना की सराहना की तथा आमजन को भी इसके लाभ बताने तथा प्रेरित करने के निर्देश दिए। बैठक में लघु सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता को बिना सूचित किए अनुपस्थित रहने पर जवाब तलब कर स्पष्टीकरण लेने तथा चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए।