आगरालीक्स…(5 October 2021 Agra News) आगरा में महाराजा अग्रसेन जयंती की शुरुआत हो गई है. महारानी माधवी के हाथों में मेहंदी लगाकर मंगल गीत गाए गए. नृत्य कर बांधा समां..देखें फोटोज
अग्रबंधु समन्वय समिति ने मनाया मेहंदी उत्सव
शुभता की प्रतीक मेहंदी से हाथों को रचाकर आज अग्रबंधु समन्वय समिति की सदस्याओं ने महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव का उत्साह व उमंग के साथ शुभारम्भ किया। मंगल गीत गाए और उत्सवी गीतों पर नृत्य कर मेहंती उत्सव मनाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर व गणेश वंदना के साथ किया गया। सर्वप्रथम महारानी माधवी की स्वरूप रामवती बंसल के हाथों में मेहंदी रचाई गई।

गानों पर झूमीं महिलाएं
मेहंदी है रचने वाली हाथों में गहरी लाली…, मोरनी बागा में बोले…, ये गलिया ये चौबारा… जैसे गीतों पर नृत्य कर खूब झूमी महिलाएं। महिला इकाई की संरक्षक मधुबाला अग्रवाल ने सभी सदस्याओं का स्वागत किया। संचालन नूतन अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से महिला इकाई की अध्यक्ष रजनी अग्रवाल, महामंत्री आशा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बेबी अग्रवाल, रितु गोयल, नीनू सिंघल, निशा सिंघल, जूली अग्रवाल, रुचि गोयल, विनीता गोयल, रिंकी गर्ग, शिल्पी गोयल, पारुल अग्रवाल, क्षमा सिंघल, अंशु अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, बॉबी अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल, निकिता अग्रवाल, मीनू जिंदल, विनीता सिंघल, कंचन अग्रवाल, दीक्षा सिंघल आदि उपस्थित थीं।

कल सकारात्मक भवन में होगा हवन का आयोजन
आगरा। महाराजा अग्रसेन जयन्ती के मौके पर आज अग्रबंधु समन्वय समिति द्वारा बल्केश्वर महादेव मंदिर के पास पार्वती घाट स्थित सकारात्मक भवन में सात अक्टूबर को हवन का आयोजन किया जाएगा। आठ अक्टूबर को शाम चार बजे से वॉटर वर्क्स स्थित अग्रवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन होगा। इस अवसर पर 5 से 15 वर्ष तक के बच्चों व महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियाएं भी आयोजित की जाएंगी।
