आगरालीक्स…(28 September 2021 Agra News) आगरा में 5 अक्टूबर को मेहंदी उत्सव के साथ शुरू होगा महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव. जानिए पूरा कार्यक्रम
हवन आयोजन कर मनाया जाएगा महोत्सव
सात अक्टूबर को अग्रबंधु समन्वय समिति कोविड नियमों का पालन करते हुए हवन का आयोजन कर मनाएगी महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव। पांच अक्टूबर को मेहंदी उत्सव के साथ महोत्सव का शुभारम्भ हो जाएगा। 8 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह के साथ महोत्सव का समापन होगा। जिसमें मेधावी विद्यार्थियों, अग्र माता-पिता, अग्रवंश शिरोमणी, संरक्षक एवं अतिथियों का सम्मान किया जाएगा।
मेहंदी उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह
मंगलवार को महाराजा अग्रसेन बने हरिओम बंसल व रामवती बंसल के निवास पर आयोजित समिति की बैठक में मार्गदर्शक वीके अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सात अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव पर बल्केश्वर स्थित महादेव मंदिर के सामने पार्वती घाट स्थित सकारात्मक भवन में हवन का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व 5 अक्टूबर को मेनका पैलेस में मेहंदी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। आठ अक्टूबर को वॉटर वर्क्स स्थित अग्रवान में दोपहर 4 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम व शाम 6 बजे सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 5 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
ये लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के संस्थापक ताराचंद मित्तल, मार्गदर्शक वीके अग्रवाल, मुख्य संरक्षक संतोष कुमार गोयल, अध्यक्ष प्रकाश चंद अग्रवाल, डॉ. अशोक अग्रवाल, चंद्रेश गर्ग, रमन अग्रवाल, अनिल गोयल, मुकेशचंद अग्रवाल, अमित ग्वाला, रवि अग्रवाल, महिला इकाई की मुख्य संरक्षक, मधुबाला अग्रवाल, अध्यक्ष रजनी अग्रवाल, रितु गोयल, नीनू सिंघल, निशा सिंघल, नूतन अग्रवाल आदि उपस्थित थीं।
मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान
यूपी बोर्ड हाईस्कूव व इंटर 2021 की परीक्षा में 80 प्रतिशत,सीबीएसई व आईसीएसई वर्ष 2021 की परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। विद्यार्थी अपनी मार्कशीट व आधार कार्ड की छायाप्रति एक अक्टूबर तक प्रकाश क्टॉथ स्टोर बल्केश्वर चौराहा (शक्ति सुशील मार्केट) पर जमा कराएं।
- 28 September 2021 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Agrasen Jayanti in Agra
- Maharaja Agrasen Jayanti Mahotsav in Agra
- Maharaja Agrasen Jayanti Mahotsav to begin with Mehndi festival on 5th October in Agra..#agranews