Wednesday , 26 February 2025
Home अध्यात्म Mahashivratri 2005: Bam-bam Bhole will start resonating in Shiva temples of Agra from 12 o’clock in the night…#agranews
अध्यात्म

Mahashivratri 2005: Bam-bam Bhole will start resonating in Shiva temples of Agra from 12 o’clock in the night…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज रात 12 बजे से गूंजने लगेगा बम—बम भोले. चार पहर की आरती.. आगरा के शिवालयों में महाशिवरात्रि पर पूजा और अभिषेक का समय जानें

आगरा में आज रात 12 बजे से शिवालयों में बम—बम भोले की जय—जयकार गूंजना शुरू हो जाएगी. आगरा को शिवनगरी के नाम से भी जाना जाता है. चारों कोनों पर कैलाश महादेव, बल्केश्वर महादेव, पृथ्वीनाथ महादेव और श्रीराजेश्वर महादेव विराजमान हैं तो शहर के बीच मध्य में श्रीमनकामेश्वर महादेव और रावली महादेव हैं. इसके अलावा प्रसिद्ध बटेश्वर धाम भी आगरा में ही आता है. महाशिवरात्रि को लेकर सभी शिव मंदिरों में विशेष आयोजनों की तैयारियां हो रही हैं.

कैलाश महादेव मंदिर के महंत के अनुसार रात 12 बजे से अभिषेक शुरू हो जाएंगे जो कि सुबह चार बजे तक चलेंगे. सुबह चार बजे पट खोल दिए जाएंगे और छह बजे तक कैलाश महादेव मंदिर पर 1000 कांवड़ चढ़ाई जाएंगी. इसके बाद पूरे दिन आम भक्त भोलेनाथ के दर्शन कर सकेंगे. रात को 8 बजे भगवान शिव की चार पहर की आरती की जाएगी और भोग लगाया जाएगा. इसके बाद चार प्रकार के अभिषेक भी किए जाएंगे.

बटेश्वर में कॉरिडोर मार्ग से आएंगे कांवड़िए
बटेश्वर में भी काफी संख्या में कांवड़ चढ़ाई जाएंगी. इसके लिए इंतजाम कर लिए गए हैं. सोरों से कांवड़ में गंगा जल लेकर आने वाले कांवड़िए नौरंगी घाट पुल से मई टोका मार्ग से पूर्व की तरह आएंगे, लेकिन मंदिर तक कारीडोर मार्ग से पहुंच सकेंगे, जबकि श्रद्धालु पुराने प्रवेश द्वार से मंदिर तक यमुना स्नान, दर्शन पूजन को पहुंचेंगे. वाहन पार्किंग कार्तिक मेला की तरह वन चेतना केन्द्र के पास बनाई जाएगी. घाटों पर यमुना नदी में मोटरबोट के साथ पीएसी के गोताखोर सक्रिय रहेंगे. मंदिर क्षेत्र में चैन स्नेचर, जेबकटों पर पुलिस सीसीटीवी कैमरे से नजर रखेगी

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal 25 February 2025: People of this zodiac sign will get the blessings of Lord Hanuman ji…#aajkarashifal

आगरालीक्स…हनुमान जी की कृपा पाएंगे इस राशि के जातक. पढ़ें 25 फरवरी,...

अध्यात्म

Mahashivratri : Know the importance of fasting on this day. Know the auspicious time of puja…#agra

आगरालीक्स…महाशिवरात्रि 26 फरवरी को. जानिए कितना महत्व रखता है इस दिन उपवास....

अध्यात्म

Rashifal 22 February 2025: Know what the stars say to you

आगरालीक्स….22 फरवरी 2025 का राशिफल. जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे मेष...

अध्यात्म

Rashifal 21 February 2025: Friday can be auspicious for people with these zodiac signs

आगरालीक्स…इन राशि वाले जातकों के लिए शुभ हो सकता है शुक्रवार. लव—करियर...

error: Content is protected !!