आगरालीक्स…(16 July 2021 Agra News) आगरा में लांच हुई महिन्द्रा की नई एसयूवी बोलेरो नियो. सेगमेंट की सबसे स्टाइलिश और स्ट्रांग गाड़ी. जानिए खासियत और कीमत
आत्माराम आटो शोरूम पर हुई लांच
आत्माराम आटो व महिंद्रा एंड महिंद्रा जो कि हमेशा अपने ग्राहकों के लिए कुछ नया लाते रहे हैं. शुक्रवार को मथुरा रोड अरतौनी स्थित आत्माराम आटो शोरूम पर महिंद्रा की नई एसयूवी बोलेरो नियो को लांच किया गया. mHawk डीजल इंजन से सुसज्जित महिंद्रा की यह पेशकश अपने इस सेगमेंट में सबसे स्टाइलिश और सुरक्षा की दृष्टि से मजबूत मानी जा रही है. ये गाड़ी 1493cc इंजन में 100 Bhp का पावर प्रदान करेगी. भारतीय एसयूपी कार ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए गाड़ी में न सिर्फ मजबूत बॉडी का इस्तेमाल किया गया है बल्कि गाड़ी लुक्स भी बहुत स्टाइलिश है.

ये हैं खूबियां
इलेक्ट्रिानिक साइडमिरर, 7″Touch Screen Information Display, 2 Air bag, ABS, और क्रॉम इंसर्टस के साथ बोलेरो फैमिली ग्रिल DRLs के साथ स्पोर्टी हेडलेम्प्स और अन्य खूबियों के साथ पेश किया गया है.
गाड़ी की कीमत इतनी
निश्चित ही ये गाड़ी आज के समय को देखते हुए ग्राहकों की मांग के अनुसार बनाई गई हे. फिर चाहें शहर हो या गांव. गाड़ी की कीमत 8.48 से शुरुआत होगी. निश्चित ही यह गाड़ी मार्केट की सभी गाड़ियों को पीछे करती है. चाहें वो स्टाइल, आराम या सुरक्षा हो. अत: इस गाड़ी की बुकिंग और डिलिवरी भी आरंभ की जा चुकी है.

लांचिंग में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर आगरा के एमएलए पुरुषोत्तम खंडेलवाल, आत्माराम आटो के मैनेजिंग डायरेक्टर नवल किशोर अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, तनय अग्रवाल, महिंद्रा एंड महिंद्रा आटोमोबाइल सेक्टर के एरिया मैनेजर अनमोल लबरू ने लांच किया.