Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Only 10% tourists are visiting the Taj Mahal in Agra#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Only 10% tourists are visiting the Taj Mahal in Agra#agranews

236

आगरालीक्स…(16 July 2021 Agra News) आगरा पर्यटकों के लिए तरस रहा है और हिल स्टेशनों पर भीड़ है. सिर्फ 10% लोग ही देखने आ रहे ताजमहल. खाली पड़े हैं होटल. जानिए क्या है इसका कारण

अनलॉक से भी नहीं मिली राहत
आगरा की टूरिज्म इंडस्ट्री भले ही अनलॉक कर दी गई हो लेकिन अभी इस इंडस्ट्री को गति नहीं मिल पा रही है. पर्यटक न के बराबर ही आगरा पहुंच रहे हैं. आगरा में सप्ताह में चार दिन ही ताजमहल पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है. इसके अलावा शुक्रवार, शनिवार और रविवार को ताजमहल बंद रहता है, जिसका इफेक्ट आगरा की टूरिज्म इंडस्ट्री पर साफ पड़ रहा है.

वीकेंड पर घूमने का प्लान बनाते हैं
लोग अक्सर वीकेंड पर ही ताजमहल सहित अन्य स्मारकों को घूमने का प्लान बनाते हैं, लेकिन शासन के आदेश के अनुसार प्रदेश में अभी शनिवार और रविवार की बंदी जारी है जिसके कारण ताजमहल सहित सभी स्मारक इन दो दिनों में पूरी तरह से बंद रहते हैं. इसके अलावा शुक्रवार को ताजमहल की बंदी का दिन है जिसके कारण ताजमहल तो सप्ताह में तीन दिन बंद रहता है. इसका असर सीधा पर्यटकों पर पड़ रहा है. टूरिज्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि आगरा में इस समय 10 प्रतिशत ही टूरिस्ट पहुंच रहा है.

होटल्स पड़े हैं खाली
इधर पर्यटक न आ पाने के कारण आगरा के होटल्स भी खाली पड़े हुए हैं. आगरा में होटल्स एसोसिएशन के रमेश बाधवा का कहना है कि जब सप्ताह में तीन दिन ताजमहल बंद रहेगा तो कैसे पर्यटक आगरा के लिए आएंगे. आगरा में सिर्फ 10 से 12 प्रतिशत ही पर्यटक आ रहा है, जिसका सीधा असर आगरा के होटलों पर पड़ रहा है. बड़े—बड़े होटलों में एक या दो पर्यटक ही ठहरा हुआ है बाकी सारे कमरे खाली पड़े हुए हैं. रमेश बाधवा का मानना है कि जब तक बाहर से पर्यटकों का आना शुरू नहीं होगा आगरा की टूरिज्म इंडस्ट्री पर कोई खास असर नहीं आएगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

error: Content is protected !!