आगरालीक्स…. आगरा में पुलिस के सामने सेना मे सुबेदार के भतीजे की पफरसे और भाले से गोद कर हत्या के मुख्य आरोपी ने सरेंडर कर दिया। गुरुवार को महुआ खेडा ताजगंज मर्डर केस में मुख्य आरोपी नवल सिंह ने फिरोजाबाद में दहेज उत्पीड़न के मामले में कोर्ट में किया सरेंडर। उसके खिलाफ फीरोजाबाद महिला थाने में दर्ज मुकदमे में कोर्ट से जारी हुए थे वारंट। पुलस नवल सिंह को बी वारंट पर आगरा लेकर आएगी।
जमीन के टुकडे को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष
एक जून 2019 को महुआ खेड़ा निवासी हरिओम सिंह यादव सेना में सूबेदार के पद पर हिसार में तैनात हैं। उन्होंने 12 मार्च को रतना देवी पत्नी पंकज सक्सेना से गांव में ही एक बीघा पांच बिस्वा जमीन खरीदी थी। इस जमीन के पास ही गांव के नवल सिंह का घर है। इस खेत की करीब 50 वर्गगज जमीन पर उन्होंने कब्जा कर रखा था। जमीन खरीदने के बाद हरिओम ने इसे खाली करने को कहा, लेकिन उसने एक फर्जी पेपर दिखाकर जमीन को अपना बताया। शनिवार को समाधान दिवस में शिकायत के बाद तोरा चौकी प्रभारी रोमित कुमार आर्या, कांस्टेबल उमेश कुमार, मनीष और संजय और लेखपाल भीमसेन और नारायण दत्त शर्मा मौके पर पहुंचे। पैमाइश में हरिओम की 50 वर्गगज जमीन पर नवल सिंह का कब्जा निकला। नवल से इसे खाली करने को कहा। इसके बाद भी नवल पक्ष के मुकुंद ने घर में जाकर अंदर से ही एक हवाई फायर कर दिया। बाहर खड़े नवल ने शोर मचा दिया कि उसके बेटे को मार दिया। इसके बाद नवल पक्ष के लोगों ने फरसों और भालों से हमला बोल दिया। तमंचों से फायर भी किए। तीन लोगों ने हरिओम के भतीजे 26 वर्षीय बृजेश पुत्र राजवीर को पकड़ लिया। चौथे ने उसके सीने पर भाले से वार किए। पुलिस और राजस्व टीम वहां से भाग निकली।