आगरालीक्स.. आगरा में आधी रात को रेलवे अधिकारी थाना हरीपर्वत पहुंचे, कहा कि लिव इन में जिस महिला के साथ रह रहा था, उससे जान का खतरा है, वह हत्या कर सकती है। पुलिस भी हरकत में आ गई, रेलवे अधिकारियों के परिजनों से संपर्क किया गया, वे भी आगरा आ गए। रेलवे अधिकारी शिकायत किए बिना ही आगरा से चले गए।
लखनऊ में कार्यरत मूलरूप से राजस्थान के जोधपुर निवासी रेलवे अधिकारी बस से बुधवार को आगरा पहुंचे। रात को थाना हरीपर्वत पहुंचे। उन्होने पुलिस केा बताया कि एक महिला दोस्त से उनको जान का खतरा है। वह उसके साथ लिव इन में रह रहे थे, महिला दोस्त उनकी हत्या करना चाहती है। उन्होंने लखनऊ के एक पत्रकार पर भी आरोप लगाया।
पुलिस ने पूछताछ की तो रेलवे अधिकारी अपने बयान बदलने लगे। शिकायत दर्ज होने से पहले अधिकारी के परिजन जोधपुर से आ गए। परिजनों ने रेलवे अधिकारी को मानसिक रूप से बीमार बताया। वे गुरुवार सुबह चले गए।