मैनपुरीलीक्स… प्राइवेट कंपनी के सहकर्मियों के प्रताड़ित करने का आरोप लगा मैनेजर ने की सुसाइड, छह सहकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज। ( Mainpuri News: FIR lodge against 6 colleagues in Private company manager death case#Mainpuri)
मैनपुरी के हरिदर्शन नगर कोतवाली के रहने वाले सूरज भान सिंह सोसाइटी डिस्ट्रीब्यूटर प्राइवेट लिमिटेड पीएंड जी कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने 28 अगस्त को विषाक्त प्रदार्थ का सेवन कर लिया था, सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में सूरज भान सिंह की पत्नी मंजेश चौहान ने सहकर्मियों पर पति को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे।
आए दिन अपमानित करते थे
सूरज भान सिंह की पत्नी मंजेश चौरी का आरोप है कि कंपनी में कार्यरत सहकर्मी निशु भदौरिया आए दिन अपमानित करता था, उन्होंने कंपनी में चल रहे घोटाले की शिकायत की थी जिसमें निशु भदौरिया भी शामिल था लेकिन निशु भदौरिया के साथ कानपुर के अधिकारी मिले हुए थे इसलिए उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, आरोप है कि सूरज भान सिंह पर अन्य सहकर्मी माफी मांगने का दबाव बना रहे थे। सूरज भान सिंह ने तीन बार रिजाइन भी दिया था लेकिन उसे स्वीकार नहीं किया गया। इस मामले में मंजेश चौधरी की तहरीर पर पुलिस ने निशु भदौरिया, धीरज, धीरज, यारेंद्र, पुष्पेंद्र पांडेय, प्रेम शंकर और पवन कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, पुलिस जांच में जुटी है।