Thursday , 10 September 2026
Home agraleaks Major accident in Himachal, ten killed
agraleaksटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

Major accident in Himachal, ten killed

265

नईदिल्लीलीक्स (Update 11th August 2021)… हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बड़ा हादसा। 10 लोगों की मौत। 14 को बचाया।

नईदिल्लीलीक्स (Update 11th August 2021)… हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बड़ा हादसा। 10 लोगों की मौत। 14 को बचाया। भूस्खलन से यात्रियों से भरी बस और कई कारें दबीं, 50 से ज्यादा अभी भी दबे। हताहतों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। सेना बुलाई।

दोपहर हुआ हादसा
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जनपद में बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे भूस्खलन से बड़ी दुर्घटना हुई। भूस्खलन से यात्रियों से भरी बस और कई कारें मलबे में दब गई। हादसे की भीषणता को देखते हुए सेना को बुलाया गया।


बारिश और अंधेरे में राहत कार्य में बचाव कार्य प्रभावित
बचाव और राहत कार्य में आईटीबीपी और एनडीआरएफ के सैकड़ों लोग लगे हुए हैं। शाम तक टीम ने 10 लोगों के शव बरामद कर लिए थे। 14 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। 50 से ज्यादा लोग अभी भी फंसे हुए हैं। घटनास्थल पर लगातार बारिश और अब अंधेरा हो जाने से राहत और बचाव कार्य में बाधा पहुंच रही है लेकिन जवान यूद्धस्तर पर बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। भूस्खलन के मलबे में फंसी बस का अभी कोई पता नहीं चल सका है।


हिमाचल रोडवेज की है बस
स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, मलबे में दबी बस हिमाचल रोडवेज की है। जिसमें 40 से ज्यादा यात्री सवार हैं। यह बस किन्नौर से शिमला जा रही थी। पहाड़ों से अभी भी चट्टानों के गिरने के कारण राहत और बचाव कार्य मे दिक्कत आ रही है।


राहत और बचाव कार्य जारी
मलबे में दबी बस के चालक और परिचालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। इन दोनों से फोन के जरिये संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जा रही है। हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि राहत और बचाव कार्य जारी है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Defence Minister Rajnath Singh to visit Agra on September 13; administration releases schedule…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में इस रविवार को आ रहे हैं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra experienced bright, intense sunshine during the day. The temperature reached 36 degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गर्मी ने फिर निकाले पसीने. दिन में तेज धूप निकली....

बिगलीक्स

Agra News: Youth stabs young woman at JCB Chauraha, Sikadara, Agra Agra and flees.

आगरालीक्स…आगरा में बीच चौराहे पर युवती के गले पर चाकू मारकर भागा...

बिगलीक्स

Agra Video News: A passenger got trapped between a moving train and the platform at Agra Cantt Railway Station. The QRT and GRP displayed courage and saved his life…#agranews

आगरालीक्स…ये वीडियो रौंगटे खड़े कर देगा.. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर चलती...

error: Content is protected !!