Friday , 5 December 2025
Home agraleaks Soorsadan will be seen in new color#agranews
agraleaksटॉप न्यूज़बिगलीक्ससाहित्यसिटी लाइव

Soorsadan will be seen in new color#agranews

आगरालीक्स(11th August 2021 Agra News)… सूरसदन प्रेक्षागृह में तीन करोड़ की लागत से लगाई गईं नई कुर्सियां, फॉल सीलिंग व बहुत कुछ। अब नए कलेवर में नजर आएगा सूरसदन।

बदला नजर आएगा सूरसदन
सूरसदन का नजारा अंदर से पूरा बदला नजर आएगा। अब वहां पर नई कुर्सियां लगाई गई हैं। फॉल सीलिंग, वॉल पेंटिंग, आकर्षक लाइटें और मंच सज्जा का काम पूरा हो चुका है। बुधवार को एडीए वीसी डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने इन कामों का निरीक्षण किया। अफसरों के संग पहुंचे एडीए वीसी ने सब कुछ बारीकी से देखा। उन्होंने बताया कि 21 अगस्त को केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल इसका लोकार्पण करेंगे।

लाइब्रेरी और कैंटीन बनाने की मांग
नगर के वरिष्ठ रंगकर्मी उमेश अमल, पंडित राजनारायण शर्मा ने बताया कि सूरसदन में एक लाइब्रेरी और कैंटीन बनाने की मांग नगर के संस्कृति कर्मी लंबे समय से कर रहे हैं। लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। श्री अरविंद शिक्षण संस्थान की सचिव पवित्रा अग्रवाल ने बताया कि अभी भी करोड़ों रुपये खर्च कर मरम्मत किए जाने के बावजूद यह नाटकों के लिए पूरी तरह उपयुक्त नहीं है। इस प्रेक्षागृह का दो साल पहले भी रिनोवेशन हो चुका है।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Woman complaint against Businessman#Agra

आगरालीक्स आगरा में युवती ने कारोबारी पर शादी का झांसा देकर शोषण...

बिगलीक्स

Agra News: Agra Temperature @ 8.3 Degree, Today Forecast#Agra

आगरालीक्स ….Agra News: आगरा में सीजन की सबसे ठंडी रात, पारा 8.3...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 5th December 2025#Agra

आगरालीक्स….Agra News: 5 दिसंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ पुतिन ने कहा, किसी...

बिगलीक्स

Agra News: Former cricketer Kapil Dev attend the 16th Foundation Day celebrations of Ek Pahal School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा आए पूर्व क्रिकेटर कपिल देव. एक पहल पाठशाला के 16वें स्थापना...

error: Content is protected !!