आगरालीक्स…….., आगरा के पुराने और व्यस्त इलाके धुलियां गंज, सिटी स्टेशन रोड पर पीतमपुरी बिल्डिंग में दुकानदार खुद ही अवैध निर्माण को हटा रहे थे। बुधवार सुबह एक दुकान की दीवाल हटाते समय मार्केट की एक दर्जन दुकानों का धज्जा भरभरा कर गिर गया। उस समय वहां कई ढेल लगी हुई थी, यहां खडे लोग मलवे की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने मलवे में पफंसे ढेल पर छोले बेच रहे अशोक और सोनू को गंभीर हालत में एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया। कुछ देर बाद ही अशोक की मौत हो गई। इस घटना से लोगों में आक्रोश है, वे जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान का विरोध करने लगे हैं।
दरअसल, आगरा में अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है।

दरअसल, आगरा में अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है। सिटी मजिस्टेट रेखा एस चौहान और नगर निगम के पर्यावरणअभियंता राजीव राठी द्वारा पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अवैध निर्माण ध्वस्त किए जा रहे हैं, इस अभियान में किसी को भी छोडा नहीं जा रहा है। इससे लोगों में भय व्याप्त है। अतिक्रमण हटाते समय नुकसान ज्यादा होने लगा है, इससे बचने के लिए नगर निगम की टीम द्वारा दो से तीन दिन पूर्व संबंधित क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की तिथि की घोषणा कर दी जाती है। इसके बाद लोग खुद ही अवैध निर्माण को हटाने में जुट रहे हैं।
Leave a comment