
आगरा के संजय प्लेस में स्पीड कलर लैब के पीछे राठी बुक एजेंसी है, यहां मिशनरी और कान्वेंट स्कूल की किताबों और कॉपी मिलती हैं। बुधवार सुबह राठी बुक एजेंसी से आग की लपटें उठने लगी, कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंच गई, बुक एजेंसी में किताबें होने से आग पर काबू पाने में समय लगा, बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका।
तेज होती गई लपटें, किताब कॉपी में लगी आग
राठी बुक एजेंसी में किताब कॉपी होने से थोडी ही देर में आग भडक गई और लपटें उठने लगी। लपटें इतनी तेज थी कि फायर बिग्रेड की टीम को भी आग पर काबू करने में परेशानी हुई, किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका। राठी बुक एजेंसी के संचालक भी पहुंच गया, उनका कहना है कि लाखों रुपये की किताब कॉपी जलकर राख हो गई।
आग के कारणों की जांच
आग किस कारण से लगी, शॉर्ट सर्किट से तो आग नहीं लगी है, इसकी जांच की जा रही है। अभी आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।
एसएन में लगी थी आग
अभी कुछ दिन पहले एसएन के फार्मेसी विभाग की लैब में आग लग गई थी, इस आग में एसएन में निर्माण कार्य के लिए आया सामान जलकर राख हो गया था। वहां भी आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। उसकी भी जांच कराई जा रही है। इस प्रकरण की जानकारी शासन को भी दी गई है।
Leave a comment