आगरालीक्स… आगरा में नौंवी के छात्र सिविल सर्विसेज को लक्ष्य बना सकें, इसके लिए सिविल सर्विसेज की तैयारी कराने वाली संस्था संकल्प ने परिमार्जन योजना शुरू की है। सरस्वती विद्या मंदिर, कमला नगर से इसका आगाज किया गया, मंगलवार को यहां हुए कार्यक्रम में जसूर्यन, केरल ने कहा कि बच्चों को अपना लक्ष्य सोच समझकर चुनना चाहिए, जिससे वे अपनी अलग पहचान बना सकें।
परिमार्जन की कोआॅर्डिनेटर जूही चौहान ने कहा कि अच्छे अंक लाना ही काफी नहीं है, आज के दौर में कुछ अलग हटकर करने की जरूरत है। राष्ट्रीय संरक्षक कन्हैया ने कहा कि कहा कि आज भारतीय संस्क्रति और सभ्यता को समझने वाले प्रशासनिक अधिकारियों की जरूरत है। इस दौरान नवीन जैन, विश्वेंद्र सिंह, सीए प्रमोद चौहान आदि मौजूद रहे।
Leave a comment