Thursday , 4 June 2026
Home अध्यात्म Makar Sankranti on January 14, know what will affect the zodiac sign
अध्यात्म

Makar Sankranti on January 14, know what will affect the zodiac sign

207

आगरालीक्स…मकर संक्रांति 14 जनवरी को, जानिए किस राशि पर क्या होगा प्रभाव, क्या कर सकते हैं दान, किन कार्यों से मिलेगा लाभ

मेष राशि के जातकों को सूर्य नारायण की पूजा से विशेष लाभ प्राप्त होगा। इस दिन सूर्य को अर्घ्य देने से अप्रत्याशित लाभ मिलेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। शनि की साडेसाती वाले लोग विशेष रूप से शिव भगवान का मिश्री मिले दूध से अभिषेक करें तिल गुड मूंगफली गर्म कपड़े छाते कंबल आदि का दान कर सकते हैं।

वृषभ राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। रोग होने के योग हैं। अनजाना भय रहेगा। सूर्य को जल चढ़ाएं तथा खाने में गुड़-तिल्ली का प्रयोग करें। तिल के लड्डू का भी दान करें तिलकी गजक और गर्म कपडे ,मोजे टोपे का भी दान कर सकते हैं।

मिथुन राशि के जातकों के लिए धन का अपव्यय होने के योग हैं। सूर्य को अर्घ्य देने से समाज, कार्यस्थल पर मान-सम्मान प्राप्त होगा। हरे मूंग का दान कर सकते है मंदिर में सफेद कपड़ो का दान करें।

कर्क राशि के जातकों को शारीरिक कष्ट हो सकता है। इष्टदेव की पूजा करें और गरीबों को धन का दान करें। लाल कपड़े और गुड का मंदिर मै दान करें।

सिंह राशि के जातकों को सूर्य की आराधना से लाभ होगा। विशेष कर शासकीय कार्यों में लाभ मिल सकता है। शिव भगवान के मंदिर में शिवलिंग पर 12 ज्योतिर्लिंगो के नाम से 12 बेलपत्र चढ़ावे तिल के लडडू का भोग लगाये गुड तिल मूंगफली की गजक रेवड़ी गर्म कपड़ों जूते आदि का दान करना उत्तम माना जाएगा।

कन्या राशि के जातकों को क्लेश से सतर्क रहना होगा। घर-परिवार में वाद-विवाद हो सकते हैं। यात्रा में कष्ट हो सकता है। गाय की हरी घास खिलाएं। तिल की गजक मूगंफली तिल के लड्डू का दान करें।

तुला राशि के जातकों को लाभयोग हैं, लेकिन मानसिक कष्ट भी हो सकता है। इस दिन सूर्य को अर्घ्य देने से अप्रत्याशित लाभ मिलेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। मंदिर में लाल कपड़े गुड का दान करें चावल और चीनी सफेद तिल की गजक का दान करने से नहीं अत्यंत लाभ होगा।

वृश्चिक राशि के जातकों को नौकरी प्राप्त होगी या पदोन्नति पद लाभ मिल सकता है, जिससे संतोष रहेगा। तिल के लड्डू गजक गर्म कपडो का दान करे जूते मूंगफली की गजक दाल चावल गरम कंबल आदि का दान करना उत्तम माना जाएगा।

धनु राशि के जातकों को क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। गरीबों को काले तिल का दान करें। मंदिर में काले तिल काले उड़द व काले तिल के लड्डू का दान करें।

मकर राशि के जातकों को वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए अन्यथा वैवाहिक जीवन में कलह हो सकती है। जीवन साथी के साथ किसी पवित्र नदी में स्नान-आचमन करें। आपके राशि में साढ़ेसाती चल रही है मंदिर में काले तिल काले उड़द व काले तिल के लड्डू का दान करें।

कुंभ राशि के जातकों का मानसिक तनाव बढ़ सकता है। शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाएं। शनि की साडे साती का उपाय करना जरुरी है सूर्य पर कुंमकुंम मिश्रित जल चढ़ाएं। ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें मंदिर में पीली चीजों का दान करें चने की दाल हल्दी पीला कपड़ा आदि गरम गरम कपड़े, गरम शाल कंबल का दान जरूर करें।

मीन राशि के जातकों का घर-परिवार और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। शनि के साडेसाती वाले व्यक्तियों के लिए विशेष रूप से जरूरतमंदों को गरम कपड़े और खाने का दान करें। सफेद तिल के गुड के लड्डू का मंदिर में दान करें।

मकर सक्रांति का पुण्य काल 14 जनवरी की दोपहर 03:07 से प्रारंभ होगा अतः: 14 जनवरी को ही मकर संक्रांति मनाएंगे अतः मकर संक्रांति 14 जनवरी दिन बुधवार को ही मान्य रहेगी।

प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परमपूज्य गुरुदेव पंडित हृदय रंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार पुरानी कोतवाली सर्राफा बाजार अलीगढ़ यूपी व्हाट्सएप नंबर-9756402981,7500048250

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Thursday, 04 June 2026

आगरालीक्स…गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. पढ़ें...

अध्यात्म

Rashifal Wednewsday, 03 June 2026

आगरालीक्स…03 जून बुधवार का राशिफल. कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

अध्यात्म

Rashifal Tuesday, 02 June 2026

आगरालीक्स….02 जून मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

अध्यात्म

Rashifal Monday, 01 June 2026

आगरालीक्स…सोमवार को शिव जी की कृपा पाएंगे इन राशियों के जातक. पढ़े...

error: Content is protected !!