Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Make those who question Shri Ram and Shri Krishna crave for votes, do the same to those who read Fatiha on the graves of mafia: CM Yogi
टॉप न्यूज़देश दुनियापॉलिटिक्सबिगलीक्स

Make those who question Shri Ram and Shri Krishna crave for votes, do the same to those who read Fatiha on the graves of mafia: CM Yogi

245

आगरालीक्स… श्री राम और श्रीकृष्ण पर सवाल उठाने वालों को वोट के लिए तरसा दो। यही हाल माफिया की कब्रों पर फातिहा पढ़ने वालों का कर दो…

किरावली में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा

सीएम योगी ने यह बात आज किरावली में फतेहपुर सीकरी के भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।

विकास सभी का मगर तुष्टिकरण किसी का नहीं

उन्होंने कहा कि, सुरक्षा सभी की- विकास सभी का मगर तुष्टिकरण किसी का भी नहीं है। मैं आपसे कहने के लिए आया हूं कि  जिन लोगों ने राम और कृष्णा पर प्रश्न खड़े किए थे. आज उनको वोट के लिए तरसा दीजिए. जिन्होंने आपको तरसाया था, उनको आप वोट के लिए तरस दीजिए। कह दीजिएगा कि, जिनकी सरकार में प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा की व्यवस्था नहीं थी।

कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग पढ़ रहे फातिहा

कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग माफिया की कब्र में जाकर के फातिहा पढ़ रहे हैं. उन्हें बोल दीजिए, ये चुनाव से अच्छा वक्त नहीं है, आप लोग तो हमारा वोट भूल जाइए। हमारा वोट तो कमल निशान को जाएगा. आपकी 5 साल की छुट्टी दे दी है. आप तो माफियाओं और अपराधियों की कब्र पर फातिहा पढिए।

ब्रज क्षेत्र की रज-रज में कन्हैया का दुनिया दर्शन करती

सीएम योगी ने कहा कि, ब्रज क्षेत्र की रज रज में कन्हैंया का दुनिया दर्शन करती है. ब्रज भूमि का भी अब नंबर आने वाला है. अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है. अब बारी आपकी है. अब तो आगरा में भी अपना एयरपोर्ट बन रहा है।

आगरा पी रहा है गंगाजल, हर घर में नल की योजना

आगरा भी गंगाजल पी रहा है। हर घर नल की योजना भी लागू हो रही है. आपने भी भगवान श्रीराम का सूर्य तिलक भी देखा था. एक तरफ कांग्रेस थी. सपा थी. बसपा थी. ये कहते थे कि क्या प्रमाण है कि, राम का जन्म हुआ था. इनके नेताओं का कहना था कि राम और श्रीकृष्ण तो हुए ही नहीं. ऐसा लग रहा था. सबसे पहले सपा, बसपा और कांग्रेस थी. रामलला का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ था. पीएम मोदी ने भी 500 वर्षों के बाद रामलला को अपनी ही जन्मभूमि पर जन्मोत्सव मिला है.

विरासत का सम्मान

विरासत का सम्मान है कि, काशी में विश्वनाथ धाम, अयोध्या में श्रीराम मंदिर और विरासत का ही सम्मान है कि, चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न का सम्मान मिला है. विकास भी तेज गति से हो रहा है. गरीब कल्याणकारी योजनों की कोई सानी नहीं हैं

पाकिस्तान की जनसंख्या से ज्यादा लोग भारत में गरीबी रेखा से ऊपर उठे

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनाने के लिए आपका साथ चाहिए। भारत उनके नेतृत्व में विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा। सीएम योगी ने कहा कि पाकिस्तान की आज की हालत देख लो, उसकी 23 करोड़ की जनता है, जो भुखमरी के शिकार पर है लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में इससे ज्यादा देश की जनता को गरीबी रेखा से ऊपर उठा दिया है।

सीएम ने कहा कि ब्रज भूमि की जनता श्रीकृष्ण की जन्मभिम पर रहकर देश के विकास में भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास में लगातार आगे बढ़ रही है। हर स्तर पर विकास किया गया

भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर को जिताने को जुटें

सीएम योगी ने कहा कि, मैं भारतीय जनता पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों से और सभी कार्यकर्ताओं से भी अपील करूंगा कि, आगरा में तीसरे चरण में मतदान होगा. अब आपको ही भाजपा के प्रत्याशी राजकुमार चाहर के रूप में घर-घर जाना है। कार्यक्रम में एसपी सिंह बघेल, बेबी रानी मौर्या, रानी पक्षालिका सिंह सहित सभी विधायक मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Sad News: Fire breaks out in a six-story hotel in Delhi, killing 21 people, including 11 foreign nationals…#delhinews

नई दिल्लीलीक्स…दिल्ली के 6 मंजिला होटल में लगी आग. 21 की मौत....

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: The humidity and heat increased after the rain. A female tourist fainted at the Taj Mahal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बारिश के बाद उमस और गर्मी बढ़ी. ताजमहल पर महिला...

बिगलीक्स

Agra Live News: An inter college was operating in a building built over a drain in Agra, Video…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में बारिश ने खोली पोल. नाले के ऊपर ​बनी...

error: Content is protected !!