आगरालीक्स …..आगरा में शादी के बाद कपल हनीमून के लिए मालदीव को पसंद कर रहे हैं। जानें मालदीव के बारे में कहां है और क्या है पैकेज।
सहालग का सीजन चल रहा है। आगरा में सहालग पर 500 से 700 तक शादियां हो रही हैं। शादी की प्लानिंग के साथ ही युवा हनीमून की भी प्लानिंग कर रहे हैं। इस बार हनीमून डेस्टिनेशन में मालदीव को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। टूर आपरेटर भी मालदीव के टूर के लिए अलग अलग पैकेज दे रहे हैं। यह पैकेज 70 हजार से दो लाख रुपये तक है।

इसलिए पसंद किया जा रहा मालदीव
मालदीव श्रीलंका की दक्षिण पश्चिम में 700 किलोमीटर दूर लक्षद्वीप सागर में स्थित है। मालदीव में 1192 टापू हैं, इसमें से 200 में बस्तियां हैं। यहां प्राइवेट बीच और रिसॉर्ट हैं। ये कपल द्वारा पसंद किए जा रहे हैं।
मालदीव के लिए हर रोज फ्लाइट
भारत से मालदीव जाने के लिए हर रोज फ्लाइट हैं। इससे मालदीव पहुंचने में कोई समस्या नहीं आती है। भारत से मालदीव पहुंचने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है।
हिमाचल की भी डिमांड
हनीमून के लिए हिमाचल के हिल स्टेशन की भी मांग ज्यादा है। कपल हिल स्टेशन पर हनीमून की प्लानिंग कर रहे हैं। इसके लिए भी अलग अलग तरह के टूर पैकेज उपलब्ध हैं। गोवा और अंडमान निकोबार द्वीप समूह भी पसंद किया जा रहा है, यहां भी रिसॉर्ट हैं।