आगरालीक्स ….आगरा के लॉयर्स कॉलोनी में पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, उनके बाल पकडकर फ्लैट से घसीते हुए बाहर ले आया, कपडे फट गए, लोगों ने रोका तो उनके साथ तो उनसे भी भिड गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लॉयर्स कॉलोनी स्थित शिवालिक रेजीडेंसी में गुरुवार रात आठ बजे पांच छह लोग पहुंचे, उन्होंने फ्लैट में घुसते ही महिला की पिटाई शुरू कर दी, चीख पुकार सुनकर लोग बाहर निकल आए। महिला को पीटते हुए उसका पति बाहर ले आया, उसके कपडे फट गए, वहां मौजूद लोगों ने उसे पीटने से रोका तो वह उनसे भी उलझ गया। काफी देर तक हंगामा चला, पुलिस भी पहुंच गई लेकिन पारवारिक विवाद बताकर कोई कार्रवाई नहीं की।
तीन साल पहले हुई है शादी
नाई की मंडी निवासी नुपुर शर्मा की शादी विनय शर्मा से हुई थी। उनका एक बच्चा थी है। पिछले कुछ समय से पति परेशान कर रहा है, पत्नी की पिटाई कर कई बार मायके भेज चुका है। अभी भी वह मायके में थी और दो दिन पहले आई थी, फ्लैट का ताला लगा हुआ था, उसे तोडकर वह रहने लगी। पति दो दिन बाद अपने चार पांच साथियों के साथ पहुंचा और मारपीट करने लगा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
सीसीटीवी में हुआ कैद
स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला से मारपीट का मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है, इसके आधार पर पुलिस को मारपीट करने वाले लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करनी चाहिए।